मोबाइल एप के माध्यम से सैंकड़ों नौजवानों को हासिल हुआ है रोजगार : 31000 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं डी.बी.ई.ई. आनलाइन मोबाइल एप

by

होशियारपुर : 12 सितंबर:
जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो की ओर से बनाई गई मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन नौजवानों को रोजगार दिलाने में काफी सहायक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से नौजवानों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी जानकारी घर बैठे ही मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हर रोज सरकारी व प्राइवेट नौकरियों को इस एप पर अपलोड किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार ब्यूरो एप के माध्यम से कम पढ़े लिखे नौजवानों को नि:शुल्क स्किल कोर्सों में दाखिला देने के लिए व अपना कारोबार शुरु करने के लिए ऋण की सुविधा भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक रोजगार मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को 31 हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से सैंकड़ों नौजवानों ने नौकरियां प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि रोजगार मोबाइल एप की मदद से बहुत सी नामी कंपनियां व नामी प्राईवेट स्कूलों में नौजवानों को अच्छे वार्षिक पैकेज पर नौकरियां दिलवाने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।
गुरमेल सिंह ने बताया कि दूर-दराज रहे प्रार्थी जो कि रोजगार कार्यालय नहीं आ सकते वे इस मोबाइल एप के माध्यम से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो से सीधे जुड़ गए हैं। उन्होंने जिले के नौजवानों को अपील करते हुए कहा कि वे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. आनलाइन को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें ताकि उन्हें सरकारी व प्राइवेट नौकरियों संबंधी जानकारी घर बैठे ही मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन लगाने वाले हो जाए सावधान : ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की हो सकती समस्या , शरीर में जमा रही खून के थक्के(CLOT ) – कंपनी ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में सौपें कागजात में किया स्वीकार

कोरोना को रोकने के लिए लगने जाने वाली वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट के बीच कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कई बातों का खुलासा किया है। कंपनी ने ब्रिटेन के हाई कोर्ट को सौंपे डॉक्यूमेंट में...
article-image
पंजाब

15 दिन की बच्ची के साथ महिला ने नहर में लगाई और पानी के तेज बहाव में बह गई

राजपुरा  : राजपुरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। राजपुर के गांव खेड़ी गंडियां के पास नरवाना ब्रांच नहर में एक महिला ने अपनी 15 दिन की दुधमुंही बच्ची के साथ छलांग...
पंजाब

हर जिले में खुलेगा सीएम आफिस….यहां लोगो की समस्याओं का समाधान

संगरूर : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भगवंत मान अपने हलके धूरी में पहुंचे जहां वह गुरुद्वारा मूलोवाल पहुंचे तथा वहां उन्होंने माथा टेक कर अरदास की तथा परमात्मा का आशीर्वाद लिया। पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!