मोर्चे ने बैठक कर किया संघर्ष का फैसला : बेअदबी व गोलीकांड मामले में कार्रवाई के लिए सरकार द्वारा लिया डेढ माह का समय समाप्त

by

फरीदकोट। वर्ष 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं पीड़ित परिवारों व पंथक संगठनों ने ठोस कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि राज्य सरकार बार बार मोर्चे से कार्यवाही के लिए समय की मांग करती आ रही है और बीती 14 अक्टूबर को आयोजित शहीदी समागम में राज्य सरकार ने मोर्चे से डेढ़ माह का समय लिया था जो बुधवार को समाप्त हो गया है तथा अब वीरवार को बैठक करके संघर्ष की घोषणा करने का फैसला किया है। इंसाफ मोर्चे के नेता व गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर को समागम के दौरान राज्य सरकार की तरफ से पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने डेढ़ माह में कार्यवाही का भरोसा दिया था लेकिन डेढ़ माह बाद भी सरकार ने कुछ नहीं किया। ऐसे हालात में संगत के पास संघर्ष करने के अलावा कोई और रास्ता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने महज 24 घंटे में कार्रवाई का एलान किया था, लेकिन सरकार के 8 माह बीत जाने पर भी सरकार कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ही उनसे कई बार समय ले चुकी है और हर बार समय बढ़ाने की बात की करती है लेकिन इस बार पंथक संगठनों ने तीखे संघर्ष की तैयारी कर ली। वीरवार को पंथक संगठनों की तरफ से बैठक करके अगली रणनीति का एलान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन उमीदवार ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने नामांकन दाखिल किया।

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली बसपा गठबंधन के उमीदवार पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर पहुंचकर एसडीएम अरविंद कुमार व...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया

चंडीगढ़, 30 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंडों से शहर के सेक्टर-29 और कैंबवाला में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित किए।...
article-image
पंजाब

पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां….जानें क्यों बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर?

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों और सरकारी मुलाजिमों के लिए अहम खबर सामने आ रही है. बता दें कि एक बार फिर से पंजाब में छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है. सबसे पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
Translate »
error: Content is protected !!