मोहंती को प्रियदर्शनी को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदेश : पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं मोहंती ने किया था पोस्ट सोशल मीडिया पर

by

अदाकारा प्रियदर्शनी व अनुभव मोहंती का तलाक सुर्खियों में
मोहंती को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदे
ब्यूरो, 22 जून
उड़ीसा फिल्म अदाकारा वर्षा प्रियदर्शनी तथा अदाकार से लोकसभा मैंबर बने अनुभव मोहंती का तलाक इन दिनों सुर्खियों में है। इस दौरान कटक की एडीजेएम अदालत ने अनुभव मोहंती की पटीशनों पर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने वर्षा प्रियदर्शनी को दो महीने के अंदर अनुभव मोहंती का पैतृक घर खाली करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अनुभव मोहंती को वर्षा को हर महीने रख-रखाव के लिए 30 हजार रुपये देने के भी निर्देश दिए हैं।
वर्षा प्रियदर्शनी विरुद्ध पटीशनें
दरअसल, अनुभव मोहंती ने वर्षा के खिलाफ अदालत में पटीशन दायर करके कहा था कि वह उनका पैतृक घर खाली कर दे, वह उसके लिए अलग घर का प्रबंध करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा दूसरी पटीशन में भी वर्षा की आमदन के स्रोतों का खुलासा करने की मांग की थी। पिछले हफ्ते अदालत ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
मजेदार बात यह है कि सांसद अनुभव मोहंती ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके सार्वजनिक किया है कि वह अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। जिसको लेकर वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं और वह अपनी पत्नी से तलाक चाहते हैं।
बता दें कि उडिय़ा फिल्म अभिनेता अनुभव मोहंती ने अपने सियासी कैरियर की शुरुआत वर्ष 2013 में की थी और 2014 में उन्होंने वर्षा प्रियदर्शनी के साथ विवाह कर लिया। उन्होंने 2020 में तलाक के लिए पटीशन दायर की थी। वहीं दूसरी ओर वर्षा ने मोहंती पर घरेलू हिंसा व अन्य महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप लगाए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत गांव झोनोवाल में लगाया गया कैंप : पंजाब सरकार हर एक आदमी की समस्या के निपटारे के लिए वचनबद्ध – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 10 जुलाई :  डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर के गांव झोनोवाल  में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंप का जायजा लेते...
पंजाब

भाजपा ने विधायक सुखी पर बलाचौर में ‘गुंडागर्दी’ में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निंदा की : सुखी ने इस आरोपों को किया खारिज

चंडीगढ़, 10 मई :  भाजपा की पंजाब इकाई ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल बागी अकाली विधायक सुखविंदर कुमार सुखी पर शहीद भगत सिंह नगर जिले में ”गुंडागर्दी” करने का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहतर भविष्य निर्माण को विद्यार्थी वर्तमान समय में करें कड़ी मेहनत: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में किया 10 किलोवाट क्षमता के सोलर इंक्यूबेशन केंद्र का लोकार्पण, मेडिकल कैंप का भी किया शुभारंभ एएम नाथ। बंदला (बिलासपुर), 19 अप्रैल: नगर व ग्राम...
article-image
पंजाब

8 लोगों की मौत-24 से अधिक लोग घायल : नाले में बस गिरने से -NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

बठिंडा  : तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!