मोहाली के पार्षदों से सांसद मनीष तिवारी ने की बैठक : लोगों की समस्याओं पर की गई चर्चा, सांसद ने दिया जल्द हल करवाने का भरोसा 

by
मोहाली, 30 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नगर निगम मोहाली के पार्षदों से बैठक करके शहर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों उठाए विषयों का सांसद तिवारी ने जल्द हल करवाने हेतु जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया।
पार्षदों ने सांसद तिवारी को बताया कि गमाडा की ओर से फेज 76 से 80 तक लोगों को अलॉट की गई जमीनों के रेटों को रिवाइज करके बढ़ा दिया गया है और अब बकाया निकालकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में बहुत रोष है, जिन्होंने मेहनत-मजदूरी करके बड़ी मुश्किल के साथ इन जमीनों को खरीदा है। उन्होंने फेज 9, 10 और 11 में पेयजल की समस्या का मुद्दा भी बैठक में उठाया। इसी तरह, बीते दिनों भारी बरसात के चलते जलभराव के कारण हुए भारी नुकसान पर भी चिंता जाहिर की गई और भविष्य ऐसे हालातों से बचाव की जरूरत पर बल दिया गया। इसके अलावा, शहर के विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।
जिस पर सांसद तिवारी ने संबंधित अधिकारियों से बात करके लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का भरोसा दिया। सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी ही। इस क्रम में, ना सिर्फ लोगों की समस्याओं को दूर करवाया जाएगा, बल्कि किसी भी तरह की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी।
जहां अन्य के अलावा, पार्षद रिशव जैन, जसप्रीत सिंह गिल, कुलवंत सिंह कलेर, नरेंद्र सिंह रंगी, श्रीमती राज रानी, जसबीर सिंह मनकू, श्रीमती जतिंदर कोर, चरण सिंह, प्रमोद मित्रा, हरजीत सिंह बैदवान, सुच्चा सिंह कलोर, कुलजिंदर सिंह, नवजोत सिंह बच्चल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की से छेड़छाड़ के बाद बदमाशों ने की जालंधर में फायरिंग, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में देर रात एक लड़की से छेड़छाड़ के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद किए हैं। मिली रिपोर्ट के मुताबिक,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC टॉपर कैसे पहुंचा सलाखों के पीछे? अपनी खास कार्यशैली के लिए मशहूर प्रदीप शुक्ला कौन? क्यों हुई गिरफ्तारी

UPSC में टॉप करना किसी सपने के सच होने जैसा माना जाता है- लेकिन जब यही सपना समय के साथ सवालों के घेरे में आ जाए, तो कहानी और भी गंभीर हो जाती है।...
article-image
पंजाब

निर्माण के साथ ही सड़क किनारे सीवरेज के लिए बनाया नाला टूटा : लोगों ने लगाया घटिया सामग्री लगाने का आरोप

 दोबारा बनाया जाएगा नहर का पुनर्निर्माण कराया जाएगा : बलिंदर कुमार गढ़शंकर, 24 जुलाई : लंबे समय से मरम्मत के लिए तरस रही पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली जेजों-माहिलपुर सड़क को पंजाब...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई तो कर देंगे सड़के जाम : निमिषा मेहता

गढ़शंकर।  गढ़शंकर क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।...
Translate »
error: Content is protected !!