मोहाली में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा एफआईआर दर्ज : मैं अपने बयान पर कायम हूं : प्रताप बाजवा

by
चंडीगढ़ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और अपने सूत्रों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं देंगे।
बाजवा ने कहा कि सीएम मान सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगर वह मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहते हैं तो उनका स्वागत हैं। मैं एक सांविधानिक पद पर हूं और संवेदनशील जानकारी रखता हूं। मैंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं अपने सूत्रों का खुलासा नहीं करूंगा। मुख्यमंत्री को शासन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और वैध चिंताओं को उठाने वालों को निशाना बनाने के बजाय सीमा पार खतरों का गंभीरता से संज्ञान लेने चाहिए।
मोहाली में कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज
पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मोहाली साइबर क्राइम थाने में उनके दिए बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। मोहाली के पुलिस अधीक्षक ने बाजवा को पेश होने का नोटिस जारी किया। बाजवा ने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं। 32 अभी बाकी हैं। इसके बाद पंजाब सरकार ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी है।
काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को उनके घर जाकर पूछताछ की और बयान का आधार पूछा। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी रवजोत ग्रेवाल ने बताया है कि यह बहुत ही संवेदनशील और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी है। बाजवा ने जांच में सहयोग नहीं किया और इस सूचना का स्रोत बताने से भी इंकार कर दिया। शाम को बाजवा के खिलाफ मोहाली में आईटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया।
सीएम और वित्त मंत्री ने साधा निशाना
दूसरी तरफ कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख नेता नहीं चाहते हैं कि प्रदेश में शांति कायम रहे। भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता से अपने दावे को साबित करने या लोगों में दहशत फैलाने के लिए कार्रवाई का सामना करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता ने बेशर्मी से झूठा दावा किया है कि पंजाब में 50 बमों की तस्करी की गई है, जिनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी भी मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में न तो राज्य और न ही केंद्रीय एजेंसियों के पास कोई जानकारी है, लेकिन शायद यह जानकारी सीमा पार से बाजवा के दोस्त ने उन्हें दी है, क्योंकि उनके परिवार के पाकिस्तान के साथ लंबे समय से गहरे संबंध हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और कांग्रेस नेता का ऐसा घटिया रवैया स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इसने जनता में दहशत पैदा कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल के वाईस प्रधान सुनील चौहान बाल बाल बचे

गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल के वाईस प्रधान सुनील चौहान की सकार्पियों गाड़ी की ट्रैकटर ट्राली से हुई भीषण टक्कर में सुनील चौहान बाल बाल बच गए। हालांकि उन्हें काफी चोटें लगी है।डॉक्टरों ने...
article-image
पंजाब

SGPC ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को 72 घंटे का दिया अल्टीमेटम : आरोपों पर मांगा स्पष्टीकरण

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह के बीच विवाद गहरा गया है। एसजीपीसी ने ज्ञानी रघबीर सिंह को 72...
article-image
पंजाब , समाचार

850 एकड़ ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल ,ब्लॉक दसूहा में

ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक दसूहा के गाँव डड्याल में करीब 170 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी पंचायती ज़मीन से छुड़ाया अवैध कब्ज़ा, अब तक कुल 11442 एकड़ ज़मीन कब्जा-मुक्त करवाई विभाग के शामलात...
article-image
पंजाब

दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में श्रीमद भागवत कथा आरंभ : *महंत हरी दास जी धुने वाले और संत मेजर दास हल्लुवाल विशेष तौर पर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में मुख्य सेवादार मनदीप बैंस के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से बापू जी के  वार्षिक समागम समर्पित श्री मद भागवत कथा का...
Translate »
error: Content is protected !!