मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

by

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।

अर्जेंटीना स्थित 22,840 फीट ऊंचा यह पर्वत एशिया के बाहर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है। चुनौतीपूर्ण मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच शिखर तक पहुँचकर मोहित ने तिरंगे के साथ एसबीआई का झंडा फहराया और बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘फिट इंडिया, फिट एसबीआई’ का प्रेरक संदेश दिया।

सेक्टर-14, पंचकूला स्थित स्टेट बैंक लर्निंग एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट में कार्यरत मोहित मलिक के लिए यह उपलब्धि उनकी तीसरी महाद्वीपीय चढ़ाई है। इससे पहले वह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो और यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भी सफल आरोहण कर चुके हैं। उनका लक्ष्य दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे के साथ एसबीआई का झंडा फहराना है।

मोहित ने पर्वतारोहण की बुनियादी ट्रेनिंग नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, उत्तरकाशी से प्राप्त की, जबकि उन्नत पर्वतारोहण पाठ्यक्रम हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट, दार्जिलिंग से पूरा किया। महाद्वीपीय चोटियों के अलावा उन्होंने लेह की माउंट कांग्यात्से-2, हिमाचल प्रदेश की माउंट युनम और नेपाल की माउंट लोबुचे ईस्ट जैसी कठिन चोटियों पर भी सफल चढ़ाई की है। इन अभियानों के दौरान भी उन्होंने तिरंगे के साथ एसबीआई का झंडा फहराया।

मोहित मलिक का कहना है कि इस पूरे सफर में उन्हें एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिला है, जिससे उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ। उन्होंने बताया कि वह एक व्हाट्सएप समूह के माध्यम से बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं, ताकि उनकी मानसिक और शारीरिक फिटनेस बनी रहे।

मोहित मलिक की यह उपलब्धि न केवल एसबीआई परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हर ऊंचाई को छुआ जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर की 242 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों का चुनाव कार्यक्रम घोषित : 26 मई को 83 पंचायतों, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डाें के सदस्यों, जिला की सभी 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के सदस्यों...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Slams Rahul Gandhi

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Oct.3 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has lashed out at opposition leader Rahul Gandhi, calling his recent remarks at Columbia University “shameful” and “anti-India.”Sood said Gandhi...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक समारोह : अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें – डॉ. धनीराम शांडिल

शिक्षा व्यक्ति का आभूषण – डॉ. शांडिल सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!