मौसम साफ रहने के बावजूद भी राहत नहीं, पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

by

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदेश में लोगों को अभी राहत नहीं मिल पाई है।

भूस्खलन के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 897 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। किसानों-बागवानों को फसल मंडियों तक पहुंचाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

1497 ट्रांसफार्मर व 388 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों को बिजली-पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। मनाली शहर में दो सप्ताह बाद पानी की आपूर्ति हुई, वहीं कुल्लू में पानी का संकट बना हुआ है।

किन्नौर में निगुलसरी के नजदीक बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-5 आठवें दिन एक घंटे के लिए बहाल हुआ, लेकिन फिर से मलबा गिरने से बाधित हो गया। सिरमौर जिले में सड़कें बंद होने से टमाटर व शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

शिमला जिले के कोटखाई के रामनगर में सड़कें बंद होने से सेब की पेटियां गोदामों में फंसी हैं। सोलन के तहत जुन्गा की जनेड़घाट पंचायत के गांव नेहरा कम्हाली में दरारें आने से एक मकान को खाली करवा दिया है।

कांगड़ा जिले में पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से 3.92 फीट ऊपर है। शनिवार सायं जलस्तर 1393.92 फीट दर्ज किया गया। पानी का इनफ्लो 54,695 और डिस्चार्ज 99,889 क्यूसेक रहा। वहीं सरकार ने बड़ा भंगाल के लिए हेलीकाप्टर से खाद्य सामग्री भेजी। मौसम विभाग ने पांच दिन तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट भरमौर में 6.5, बिलासपुर में 4.3, नेरी में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में अभी तक 4079 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

मंडी से कुल्लू के लिए आवाजाही का समय तय : कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू के बीच जाम को देखते हुए अब गाड़ियों की आवाजाही दो-दो घंटे के अंतराल में केवल एक ही दिशा में की जाएगी। यह व्यवस्था सुबह आठ से रात आठ बजे तक लागू रहेगी।

सुबह आठ से 10 बजे तक मंडी से कुल्लू, 10 से 12 बजे तक कुल्लू से मंडी, दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मंडी से कुल्लू, दोपहर दो बजे से चार बजे तक कुल्लू से मंडी, शाम चार बजे से छह बजे तक मंडी से कुल्लू और शाम छह बजे से आठ बजे तक रात कुल्लू से मंडी की यातायात को एक तरफा खोला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
हिमाचल प्रदेश

कोविड दौर में मैड़ी मेला में परिवहन व पार्किंग को लेकर एसओपी जारी

ऊना, 28 फरवरी – डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला में कोविड-19 को लेकर परिवहन व पार्किंग व्यवस्था से संबंधित एसओपी जारी कर दी गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20-22 जून तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद : आईएमडी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए गुडन्यूज है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुरिंदर पॉल ने कहा कि अगर हालात और परिस्थितियां अच्छी रहीं तो...
Translate »
error: Content is protected !!