यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने 22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की क्लब वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा

by

गांव वर्ग  के फाइनल में धमाई ने जीत हासिल की तथा कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर ने की जीत हासिल
गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में करवाया गया  22वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट अमिट छाप छोड़ते हुए संपन्न हो गया। यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर को 3-2 गोल के अंतर से हराकर टूर्नामेंट का क्लब स्तरीय फाइनल मुकाबले जीत दर्ज की । कॉलेज वर्ग के फाइनल मैच में खालसा कॉलेज माहिलपुर की टीम ने पेनाल्टी किक्स के आधार पर खालसा कॉलेज गढ़शंकर को 6-5 के अंतर से हराकर विजय हासिल की। गांव वर्ग के  फाइनल मुकाबले  में धामई ने सिंबली को 2-0 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। क्लब वर्ग की विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में  क्लब वर्ग के विजेता टीम को एक लाख का इनाम राजविंदर दयाल व राजिंदर दयाल यू.एस.ए. द्वारा  और उपविजेता टीम  को कनाडा से मनमोहन सिंह दयाल और बलदीप सिंह गिल की ओर से  81,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया।  कॉलेज वर्ग  की विजेता टीम को दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला और उपविजेता टीम को यूके से हरबंस सिंह सिद्धू की ओर से 41,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके इलावा गांव वर्ग में विजेता टीम को  35,000 रुपये का प्रथम नकद पुरस्कार कुलवीर सिंह खख यूके  ने दिया और उपविजेता टीम को  25,000 रुपये का नकद पुरस्कार न्यूजीलैंड के सतनाम सिंह संघा ने  दिया ।
नाम वितरित समारौह में टूर्नामेंट कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां, अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर, संरक्षक सुच्चा सिंह माना कनाडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह बाठ ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति खिलाडियों को इनाम वितरित किए । कार्यक्रम के समापन पर कमेटी की ओर से कमेटी अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर द्वारा सहयोगी महानुभावों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा सभी का आभार व्यक्त किया गया। टूर्नामेंट में ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां, अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हीर, डा. हरविंदर सिंह बाठ, सुच्चा सिंह मान कनाडा, बलबीर सिंह बैंस, राजिंदर सिंह शुक्का, योग राज गंभीर, रणजीत सिंह खख, डा. जरनैल सिंह राय यूके, प्रिंसिपल  डा. अमनदीप हीरा, सतनाम सिंह संघा, कुलवीर सिंह खख यूके, राजविंदर सिंह दयाल यूएसए, मनजिंदर सिंह दयाल कनाडा, रेशम सिंह खख यूएसए, हरबंस सिंह सिद्धू यूके। अजीत सिंह गिल यूएसए, शलिन्दर सिंह राणा, कश्मीर सिंह भज्जल, अलविंदर सिंह शेरगिल कनाडा, सुखविंदर सिंह सैनी यूएसए, राजू हीर, तजिंदर सिंह मान, परमिंदर सिंह यूएसए, गोपाल कृष्ण कौशल, भूपिंदर सिंह सोढ़ी इंडियाना, बलराज सिंह तूर, गुरमेल सिंह रिटायर्ड। डीएसपी अमरजीत सिंह पुरखोवाल, कंवर अरोड़ा, तरनवीर बेदी, गुरप्रीत सिंह बाठ, अमरिंदर सिंह भुल्लर, बघेल सिंह लल्लियां, परमिंदर सिंह सुपरिंटेंडेंट, अमरीक हमराज, बूटा सिंह पुरेवाल, डा. कीमती लाल व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की सीमा पर हिमाचल में लगे उद्याोग दुारा पराली के उपयोग से गऊशालाओं को गऊओं के चारे के लिए समस्या के आरोप लगाते किया प्रर्दशन

तेजाबी पानी गड्डे खोद कर डाला जा रही जमीन में हवा में भी फैल रही बदबू गढ़शंकर। पशूओं के  घास की समस्याओं को लेकर आज महाराज कृष्णा नंद जी के निर्देशों पर आज गौ...
article-image
पंजाब

पंजाब में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पहिल मार्ट’ की शुरुआत

चंडीगढ़ : ।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी दिशा में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंंद ने पंजाब...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!