यदि दम है, तो प्रदेश सरकार एफिडेविट देकर बताए कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की कोई मदद नहीं की : अनुराग ठाकुर

by

देहरा : हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद चल रहे राहत कार्य के बीच राजनीति लगातार गरमाती हुई नजर आ रही है। हिमाचल प्रदश प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि दम है, तो प्रदेश सरकार एफिडेविट देकर बताए कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की कोई मदद नहीं की।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में बैठकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो कोरोना वैक्सीन को झूठ बताती थी और आज भी केंद्र से मिल रही सहायता को झूठा बता रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा के वक्त केंद्र सरकार ने चार किस्तों में 862 करोड़ रुपये की मदद दी। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 11 हजार मकान को मनाने की भी मंजूरी मिली है। ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने के लिए 2 हजार 700 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा मनरेगा की बंदिशें भी हटाई गईं। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से मदद न मिलने की बात कहना गलत है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज देश विकास की राह पर अग्रसर है. पूरा विश्व भारत की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आज हर क्षेत्र में भारत विकास कर रहा है और तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की राह पर अग्रसर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला समन्वय समिति की पहली बैठक

युवाओं के पंजीकरण, कौशल विकास और रोजगार अवसरों पर विभागों ने बनाई संयुक्त रणनीति एएम नाथ। चम्बा : मेरा युवा भारत, चंबा के तत्वावधान में जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोरडा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान के तहत बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाए पौधे…कहा ….. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी* एएम नाथ। शाहपुर, 23 अगस्त।  एटीसी शाहपुर द्वारा भनाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिलजीत दोसांझ का पीएम मोदी से मिलना-पसंद नहीं आया किसानों को – कहा- शंभू बॉर्डर पर जाकर डल्लेवाल से चाहिए था मिलना

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नए साल के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर प्रदर्शनकारी किसानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने उनके मुद्दे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की हालत देख पूर्व CM शांता कुमार के निकले आंसू : अब आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए

एएम नाथ। धर्मशाला :   प्रदेश की राजनीति में बनी परिस्थितियों से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार आहत हैं। वहीं इस सारे घटनाक्रम पर शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल...
Translate »
error: Content is protected !!