यमुना में दो और लाशें मिलीं…अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

by

 वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रविवार सुबह दो और शव मिले हैं। अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार एक युवक का शव हादसे वाली जगह से लगभग 3 किलोमीटर दूर अक्रूर घाट के पास मिला। उसकी पहचान ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, एक महिला का शव देवरहा बाबा घाट के पास मिला। उसकी पहचान 21 साल की डिकी बंसल के रूप में हुई है।

बाकि लापता लोगों की तलाश जारी : हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ था, जिसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अभी जिन लोगों की तलाश हो रही है, उनमें पंकज मल्होत्रा, यश भल्ला, मोनिका शामिल हैं।

परिवारों में मातम का माहौल :  इस हादसे के बाद मथुरा से लेकर पंजाब तक दुख का माहौल है। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना और जगरांव के रहने वाले थे। लापता लोगों के परिवार वाले उन्हें ढूंढने के लिए वृंदावन पहुंच चुके हैं और बेहद दुखी हैं।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील : सोशल मीडिया पर लापता लोगों की तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं। लोग उनके सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं और जानकारी देने की अपील कर रहे हैं।

बचाव कार्य में कई टीमें जुटीं : लापता लोगों की खोज के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं, जैसे स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), गोताखोर और नाविक शामिल हैं, लेकिन यमुना का तेज बहाव और गहराई बचाव कार्य को मुश्किल बना रहे हैं।

यमुना को 7 हिस्सों में बांटा गया :  तलाश को तेज करने के लिए यमुना नदी को 7 हिस्सों (सेक्टर) में बांटा गया है। यह क्षेत्र केसी घाट से गोकुल बैराज तक लगभग 20 किलोमीटर में फैला है।

हर सेक्टर में अलग टीम तैनात

  • हर सेक्टर में एक थाना प्रभारी निगरानी करेगा
  • हर घाट पर 3-4 टीमों को लगाया जाएगा
  • सुबह 5 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर शुरू किया गया

देवरहा बाबा घाट और उसके आसपास के इलाकों पर खास ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि यहां से पहले भी शव मिले हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना की मदद भी ली जाएगी। साथ ही आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास की स्नातकोत्तर कक्षाएं बैजनाथ कॉलेज में आरम्भ

महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में : किशोरी लाल* महाकाल मंदिर शनिवार मेलों में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था बैजनाथ 9 अगस्त : खण्ड विकास कार्यालय के सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा...
article-image
पंजाब

बाइक चोरी करने पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 26 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जसकरण सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गणेशपुर ने बयान दिया है कि...
article-image
पंजाब

विकसित भारत की यात्रा में मील पत्थर साबित होगा 2025-2026 का केन्द्रीय बजट : : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :   पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में केंद्रीय बजट 2025-2026 की सराहना करते हुए कहा हैं कि उन्होंने अपने 40- 45 वर्ष...
article-image
पंजाब

लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा आईफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

गढ़शंकर, 8 जुलाई  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व सेवादारों के सहयोग से जहां 30 जून से लगातार 13वां विशाल भंडारा चल रहा है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु...
Translate »
error: Content is protected !!