यह क्रूरता होगी… दिल्ली-NCR के कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राहुल गांधी

by

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की गलियों से लावारिस कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अदालत के आदेश पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असहमति जताई है।

राहुल गांधी ने कहा है कि ये बेजुबान ‘समस्या’ नहीं जिन्हें मिटा दिया जाए। राहुल गांधी ने कहा का ऐसा करना क्रूरता होगी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह प्रतक्रिया सर्वोच्च अदालत के उस आदेश पर दी है जिसमें लावरिस कुत्तों की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए इन्हें शेल्टर में भेजने को कहा गया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि दिल्ली-एनसीआर से सभी कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश दशकों पुरानी मानवीय और विज्ञान-आधारित नीति से एक कदम पीछे हटना है। ये बेजुबान ‘समस्या’ नहीं जिन्हें मिटा दिया जाए। शेल्टर, बधियाकरण, वैक्सीनेशन और सामुदायिक देखफाल से गलियों को बिना क्रूरता किए सुरक्षित बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि सबको एकतरफ से हटा देना ना केवल क्रूर और अदूरदर्शी है, बल्कि यह हमारी करुणा भी छीन लेता है। हम पशुओं के कल्याण के साथ भी लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं को ‘बेहद गंभीर’ बताते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कई निर्देश जारी किए और चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन बाधा पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में अदालत अवमानना की कार्यवाही भी शुरू कर सकती है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग सालों से आवारा कुत्तों की समस्या से जूझ रहे हैं तथा पिछली सरकारों ने इस समस्या से कैसे निपटा और नगर निगम की क्या हालत थी, यह सभी जानते हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण घरों में कैद

एम नाथ। चम्बा : चुराह उपमंडल की अति दुर्गम ग्राम पंचायत टेपा के हैल गाँव में करीबन 3 फीट बर्फबारी हुई है, जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। बिजली तीन दिनों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर एडीसी ने दिलाई शपथ

ऊना, 26 दिसंबर: संविधान दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय ऊना के प्रांगण में आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता एवं अखंडता की...
Translate »
error: Content is protected !!