यह सत्र सत्ता पक्ष के लिए आसान नहीं रहने वाला…सरकार को सदन में हर सवाल का जवाब देना होगा : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला, 17 मार्च :  यह विधानसभा सत्र सत्ता पक्ष के लिए आसान नहीं रहने वाला है और सरकार को सदन में हर सवाल का जवाब देना होगा।यह शब्द  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत दौरान सूक्खु सरकार पर निशाना साधते हुए कहे ।

उन्हीनों ने कहा कि विपक्ष ने प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर नोटिस दिए हैं, जिनमें कानून व्यवस्था, विकास कार्यों में कमी और आर्थिक स्थिति जैसे विषय शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास इन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं है और वह लगातार सदन को गुमराह कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार परंपराओं के विपरीत राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को लंबित रखा गया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार खुद असमंजस की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आ रही है और सरकार इस पर स्पष्टता देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और वित्तीय संकट गहराता जा रहा है। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष इन सभी मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाएगी और सरकार को जवाब देना ही होगा। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयानों को विशेषाधिकार हनन का मामला माना जाना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में धारा 118 के नाम पर लोगों को गुमराह कर पैसे वसूलने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जिससे आम जनता परेशान है। उद्योगों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि प्रदेश से उद्योगों का पलायन जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बावजूद कई संस्थानों के बंद होने का सिलसिला थमा नहीं है, जो चिंता का विषय है।

जयराम ठाकुर ने एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस को सूचना के अधिकार के दायरे से बाहर करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती है। उन्होंने याद दिलाया कि सूचना का अधिकार अधिनियम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा लागू किया गया था और यह पारदर्शिता का एक अहम माध्यम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बेटियों के महत्व को समझना : कमल किशोर शर्मा

0-5 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए आगामी दिनों में शुरू होने वाले है जीवन उपहार कार्यक्रम : डा. विद्याशंकर चम्बा में एकदिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

एएम नाथ। कांगड़ा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान पंचायत में लोक सेवा केंद्र का सीपीएस ने किया शिलान्यास : सामुदायिक भवन के लंबित कार्य को पूरा करने के लिए तीन लाख स्वीकृत

बैजनाथ, 30 सितंबर। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत चौगान में पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!