युकां जिला अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने टिक्करी पंचायत के प्रभावित परिवारों को बांटी फौरी राहत राशि

by

भारी बरसात के चलते भटियात क्षेत्र में हुआ काफी नुकसान

एएम नाथ। चम्बा : युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया ने शनिवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि प्रदान भी करवाई गई। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलवाया।
गौर हो कि भटियात में करीब 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।

जिसके चलते क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। लाहड़ू -चुवाड़ी सड़क आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद हो चुकी है। इसके साथ अन्य मार्ग भी बंद है। श्री सुनाभ सिंह पठानिया ने कहा कि गत दिवस जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से काफ़ी नुकसान हुआ है। बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण से कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। दोनों गांव के करीब 300 लोगों ने सुरक्षित स्थान पर भाग कर जान बचाई थी। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा बारिश जिला चंबा के भटियात में ही रिकॉर्ड की गई है। भटियात में अन्य जगह पर भी भूस्खलन की सूचना है जिसमें गगाहर गांव में भारी भूस्खलन से घरों को खतरा हो गया है।


युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सुनाभ पठानिया ने प्रभावित गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के मकान को नुकसान हुआ है। उसे राजस्व विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से बात की जाएगी, ताकि लोगों की जिंदगी फिर पटरी पर आ सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फौजा सिंह ने साबित किया असंभव कुछ भी नहीं, 89 की उम्र में दौड़े पहली बार मैराथन

चंडीगढ़ : फौजा सिंह ऐसी शख्सीयत हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद अपना हुनर साबित किया और यह बताया कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है, तो कोई भी बाधा उसे बाहर आने से रोक नहीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह से निकल रहा था खून :  पंजाब के दसूहा घुमारवीं में पुलिस थाने के पास गेस्ट हाउस से मिली 21 साल के युवक की लाश

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल एएम नाथ। शिमला/सोलन...
Translate »
error: Content is protected !!