युवक की करंट लगने से मौत : हरवां बीत के एक 22 वर्षीय साहिल धीमान की

by
गढ़शंकर, 23 जुलाई : गांव हरवां बीत के एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार साहिल धीमान (22) पुत्र अमरीक सिंह धीमान निवासी हरमां बीत गत रात्रि पास के धार्मिक स्थल खेड़ा में माथा टेकने गया था जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। करंट लगने का कारण पता नहीं चल सका। जैसे ही गांव में इस दर्दनाक हादसे का पता चला तो गांव में शोक की लहर फैल गई। आज हरमां के श्मशान घाट पर साहिल धीमान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। परिवार का बुरा हाल था, हर गांववासी की आंखों में आंसू थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
article-image
पंजाब

नए साल के अवसर पर नगर निगम में हुआ हवन – सांसद डा. राज कुमार, विधायक जिंपा, डिप्टी कमिश्नर व मेयर ने की शिरकत

नगर निगम के पदोन्नत हुए कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र भी सौंपे होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  नगर निगम होशियारपुर में नव वर्ष के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद डा. राज...
Translate »
error: Content is protected !!