युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

by

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद शहर में दहशत फैल गई है और लोग ढ़ीली सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को कोस रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सनी भारद्वाज (35) पुत्र हरी ओम निवासी माहिलपुर करीब बुलेट मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ चौक के पास पांच बजे राणा बेकरी पर आया और सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गया तो पीछे से आये नकाबपोश युवक ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद सनी को इलाज के सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने बताया कि मिरतक की छाती में गोलियां लगी थी। इस बाबत दुकान मालिक महेश कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे और जैसे ही सनी भारद्वाज अपना मोटरसाइकिल खड़ा कर दुकान के अंदर आया तो एक युवक जिसने अपने चेहरा कपड़े से ढका हुआ था उसने सनी पर करीब 6-7 फायर कर दिए और वह बेखौफ होकर बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।
गौरतलब है कि मिरतक के विरुद्ध थाना माहिलपुर ममे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह पिछले दिनों जमानत पर आया हुआ था। घटना के बाद यहां माहिलपुर पुलिस
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है वही शहर में दिनप्रतिदिन हो रही गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैल गई है।
कैप्शन…
मिरतक सनी भारद्वाज।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की दो टूक : किसी अफसर ने विधायक की प्रायोरिटी से जुड़े काम में कोताही बरती तो पड़ेगी महंगी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सरकारी अधिकारियों को विधायकों की ओर से बताए जाने वाले काम पूरे करने के लिए गंभीरता से लेने की चेतावनी दी और कहा किसी अफसर ने विधायक की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.5 करोड़ गंवाए : बेटे संग हथकड़ियों में लौटीं लवप्रीत की आपबीती

 कमर से लेकर पैरों तक जंजीरों से बांध दिया गया और हमारे हाथों में हथकड़ी लगा दी गई… केवल बच्चों को बख्शा गया।’ ये आपबीती है अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीयों में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण : जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य- DC जतिन लाल

ऊना, 6 मार्च – सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!