युवक को घर से बुलाकर सिर में मारी गोली : गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया

by

तरनतार :  तरनतारन जिले में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पट्टी शहर निवासी 21 वर्षीय विशाल सिंह को उसके दोस्त द्वारा घर से काम के बहाने बुलाकर ले जाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार का आरोप है कि विशाल सिंह को साजिश के तहत अगवा कर उसके सिर में गोली मारी गई।

फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पट्टी निवासी गुरिंदर सिंह ने अपने पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में बताया कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता है।

मंगलवार रात करीब आठ बजे विशाल सिंह को उसका एक दोस्त घर से बाहर बुलाकर ले गया। बताया गया कि किसी काम के सिलसिले में उसे रसूलपुर नहरों के पास जाना है। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर तरनतारन की तरफ रवाना हो गए।

परिवार को बताया एक्सीडेंट

परिवार के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे गुरिंदर सिंह को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई विशाल सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह अपने पिता के साथ तुरंत तरनतारन पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि रसूलपुर नहरों के पास पट्टी-तरनतारन रोड पर विशाल सिंह पर हमला हुआ है और उसके सिर में गोली लगने की आशंका है।

गंभीर हालत में विशाल सिंह को पहले सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बहने और हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आरोप- घटना को बताया सोची-समझी साजिश

परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। गुरिंदर सिंह का आरोप है कि उसके भाई को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर हमला किया गया। उनका कहना है कि यह केवल हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है।

वहीं थाना सिटी पुलिस ने मामले में चार लोगों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक को गोली लगी है या किसी अन्य कारण से सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप भट्टी ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। युवक की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को बाढ़ के दौरान अपने काम की याद आई : डीटीएफ

गढ़शंकर l डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, महासचिव महेंद्र कौरवाली, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल ने पंजाब के जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह : 333 विद्यार्थियों को डिग्री और 12 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 36 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान

, विद्यार्थियों को राष्ट्र विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया एएम नाथ।  मंडी :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पहले दीक्षांत समारोह में 333 विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी का नगर निगम कार्यालयों में किया औचक निरीक्षण : समयपालन और जवाबदेही पर दिया जोर

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 25 जून। नगर निगम चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज सुबह विभिन्न नगर निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की कार्यप्रणाली तथा आम नागरिकों को...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा मिड-डे मील वर्कर्स की आनंदपुर साहिब रैली का समर्थन

गढ़शंकर, 30 अगस्त : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने आनंदपुर साहिब में मिड-डे-मील वर्कर्स युनियन की मुख्य मांगों को 3 सितंबर को की जा रही रैली का समर्थन किया है। प्रेस को बयान जारी करते...
Translate »
error: Content is protected !!