युवक ने गौशाला में किया गाय के साथ कुकर्म : गिरफ्तार

by

रोहित जसवाल । ऊना :  पंडोगा गांव से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाले मामले में  27 वर्षीय युवक को एक गौशाला में घुसकर गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार देर रात (12 मई) की बताई जा रही है। जिसकी पुष्टि पुलिस ने मंगलवार (13 मई) को की।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक एक दुकान में हलवाई का काम करता है और उसी गांव में रहता है। सोमवार रात वह अपने पड़ोसी की गौशाला में जबरन घुस गया और कथित रूप से गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. जब गौशाला मालिक को घटना की भनक लगी, तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

 हरोली के डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्या कहता है प्रावधान?
भारत में जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता को गंभीर अपराध माना जाता है. ऐसे मामलों में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाता है.। कानून के अनुसार, जानवरों के साथ कुकर्म करने वाले को जेल और आर्थिक दंड दोनों हो सकते हैं।

यह घटना न केवल समाज के नैतिक पतन की ओर इशारा करती है, बल्कि पशु अधिकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।  साथ ही, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गांव में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जय हिंद सभा’ सभी वीर सपूतों को समर्पित : कुलदीप सिंह पठानिया

‘सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी नाकामियों का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना बंद करें सुक्खू : जयराम ठाकुर

झूठी गारंटियां पूरी करना केंद्र का काम नहीं, मनरेगा की जगह ‘VB-G RAM G’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था हिमाचल के 1.71 लाख अधूरे कार्य सुक्खू सरकार की ‘नालायकी’ केंद्र प्रायोजित लगभग 191 योजनाओं में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रैंक का दर्जा राज्य सरकार ने लिया वापस : बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा प्रधान सलाहकार और राजनीतिक सलाहकार इसमें शामिल

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्राधिकरणों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें...
article-image
पंजाब

सड़कों के वरम गायब : चंद फूटो में सिमट कर रह गई सड़कों से वाहन चालक व पेदल चलने वाले परेशान

माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के चब्बेवाल विधानसभा में पड़ते कई गावों की बन रही सड़कों के वरम गायब हो रहे हैं जिसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों को भारी...
Translate »
error: Content is protected !!