युवक ने जहरीला पदार्थ निगला : पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

by

अंब : गांव स्तोथर में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शनिवार रात करीब 10:00 बजे पंकज कुमार (24) पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव स्तोथर तहसील अंब जिला ऊना ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होता देख क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक ने जहर क्यों खाया है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी : पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

चंडीगढ़ : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को समाप्त होगी। उपराज्यपाल...
article-image
पंजाब

पटवारी परमवीर सिंह को 5,200 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 27 मार्च :  पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के तहसील कार्यालय दसूआ में तैनात एक राजस्व पटवारी परमवीर सिंह को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला गिरफ्तार : शाहाबाद की बलजीत कौर के घर पहुंचा अमृतपाल दो बैग लेकर गया था, एक बैग वह वहीं छोड़ गया

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने पटियाला में अमृतपाल को पनाह देने वाली महिला बलबीर कौर और एक...
article-image
पंजाब

जमीन के लालच में खौफनाक साजिश: बेटे के बाद अब पत्नी भी निकली पति के कत्ल की मास्टरमाइंड

जगराओं : घरेलू विवाद और जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर एक सप्ताह पहले मंगलवार की आधी रात को गांव जंडी में सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा...
Translate »
error: Content is protected !!