युवतियों को जूट बैग और खिलौने बनाने का दिया प्रशिक्षण : पीएनबी आरसेटी ने स्वरोजगार आरंभ करने के भी दिए टिप्स

by
धर्मशाला, 08 अगस्त। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला की ओर से हार जलाड़ी में बेरोजगार युवतियों के लिए जूट बैग तथा खिलौने बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 60 के करीब बेरोजगार युवतियों ने जूट बैग तथा खिलौने बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक गरिमा ने कहा कि संस्थान की ओर से स्किल डिवल्मेंट के साथ साथ युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है इसके साथ ही बैंक के माध्यम से स्टार्ट अप के लिए भी आवश्यक वितीय सहायता मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उत्पाद की बेहतर तरीके से मार्केटिंग के टिप्स भी दिए जाते हैं ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवतियां बेहतर आमदनी अर्जित कर सकें। इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला से ज्योति सहित प्रशिक्षकों ने भी मागदर्शन किया।
कृत्रिम आभूषण बनाने तथा ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृत्रिम आभूषण बनाने के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर तीस दिन तथा मधु मक्खी पालन का दस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की इच्छुक युवतियां पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में संपर्क कर सकती हैं
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के एक साल बाद भी बदहाल है सराज : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की उदासीनता पर उठाए तीखे सवाल कहा, सरकार एक साल बाद भी इन जख्मों को भरने में पूरी तरह रही नाकाम आपदा में जान गंवाने वाले लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्व सहायता संगठन ने सरकारी अस्पताल बद्दी को सिस्टम किया भेंट

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सर्व सहायता संगठन द्वारा सरकारी अस्पताल बद्दी के एक्स-रे कक्ष के लिए एक आवश्यक सिस्टम भेंट किया गया जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल में किया अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शुभारंभ

ऊना: 16 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंडर-19 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में बंगाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती हेतू साक्षात्कार शिविर 15 को अम्ब और 16 को बंगाणा में

ऊना, 12 दिसम्बर – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रैनिंग एकादमी बिलासपुर (झबोला) द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि बेरोजगारों...
Translate »
error: Content is protected !!