युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने : पुलिस भी सच जानकर हैरान

by
गरा :  एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह जेल में बंद है। पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला। वसूली के लिए एक युवती ने पूरी कहानी बनाई थी। कोर्ट में बयान से पहले युवक के परिजन से रुपयों की मांग की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस से जुड़ीं दो युवतियों को दिल्ली से पकड़ा है। आगरा निवासी एक युवती की तलाश में दबिश दी जा रही है।
परिवार ने दी कॉल रिकार्डिंग :   फिरोजाबाद निवासी एक युवती 9 अक्तूबर को एत्माद्दौला थाने पहुंची थी। आरोप लगाया कि अजय तोमर ने घर में काम करने बुलाया था। बाद में बेहोश करके दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार करके जेल भेजा। आरोपी के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिले। उन्होंने कुछ कॉल रिकार्डिंग दीं। बेटे को साजिश के तहत फंसाने की बात कही।
डीसीपी सिटी से मिले युवक के घरवाले :    डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, युवक के घरवालों उनसे मिले थे। बताया कि कुछ लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब 5 लाख की मांग कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि रुपये मिलते ही समझौता हो जाएगा। कोर्ट में बयान से आरोपी छूट जाएगा। परिजनों की बात और रिकार्डिंग सुन छानबीन की गई। सामने आया कि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, वह फिरोजाबाद की रहने वाली नहीं है। उसका नाम भी कुछ और है।
ज्योति ने बनाया पूरा प्लान :   वह दिल्ली की रहने वाली शाइस्ता परवीन है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी तनु अजय को पहले से जानती थी। तनु की मुलाकात शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने पूरा प्लान बनाया। उसने अजय की पहचान शाइस्ता से करा दी। मामले में अजय के परिजनों को बुधवार को दीवानी बुलाया था। पुलिस युवतियों के बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दुष्कर्म के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। तनु की तलाश की जा रही है। एक और नाम सामने आया है। वह मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।UP: ‘बटेंगे तो कटेंगे’ सीएम योगी के बयान पर लगे होर्डिंग फाड़ डाले, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

पहले भी पकड़ा गया था गैंग
पहले भी गैंग हरीपर्वत क्षेत्र में पकड़ा गया था। इसमें अधिवक्ता सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। एक युवती ने युवक को जाल में फंसाया था। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी कैटल पाउंड को सही तरीके से चलाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर के साथ कैटल पाउंड का दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा होशियारपुर, 28 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व समाज सेवी सेठ...
article-image
पंजाब

4 स्कूली शिक्षक सस्पेंड; बाकी की पहचान के आदेश – हिमाचल सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों के लिए एक निदेशालय बनाने के फैसले के खिलाफ विरोध करने पर शनिवार को शिमला में चार शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े चार शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
Translate »
error: Content is protected !!