युवती के साथ छेडख़ानी करने व धमकीयां देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर । गांव सकरूली में एक युवती के साथ छेडख़ानी करने तथा उसे डऱाने धमकाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
माहिलपुर पुलिस को दी शिकयत में गांव सकरूली के सतनाम सिंह ने कहाकि उसकी दो लडक़ीयां हैं जिनमें से एक लडक़ी सिमरन जब भी स्कूल आती जाती थी तो गांव में रहते बुधपाल तथा मंगू उसके साथ छेडख़ानी किया करते थे। जिस सम्बध में गांव की पंचायत में माफी भी मांग चुके हैं गत दिन उसकी लडक़ी स्कूल जा रही थी तो उक्त दोनों लोगों बुधपाल व मंगू ने उसके रास्ते में मोटरसाईकिल लगा कर उसका रास्ता रोका उसके साथ अशलील हरकतें की और उससे उसका मोबाईल फोन नंबर भी मांगा । जिसकी शिकायत फिर से पंचायत में की पर वह लोग पंचायत के बुलाने पर नहीं आए। उसने आरोप लगाया कि यह सब काम उनके गांव निवासी कमलेश कौर की शह पर कर रहे हैं। जब इन लोगों को ऐसा करने से रोका जाता तो वह लोग हमारे साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं। माहिलपुर पुलिस ने पीडि़ता के पिता की शिकयत पर दोनों आरोपी बुधपाल, मंगू,बुधपाल के पिता नंना, उसकी मां कांती,सोनिया पत्नी राज कुमार तथा कमलेश कौर खिलाफ छेडख़ानी करने तथा धमकीयां देने का मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जग्गा धुरकोट गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

मोगा: पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने...
article-image
पंजाब , समाचार

300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!