युवती को लगाया था जहरीला इंजेक्शन, पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान : भाई ने रची हत्या की साजिश, 4 के खिलाफ चार्जशीट

by

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान पटियाला के राजपुर निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर को धोखे से जहर का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पुलिस ने सीएफएसएल रिपोर्ट को भी लगाया है। सीएफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक, महिला हरमीत कौर की मौत लगाए गए टीके के संक्रमण की वजह से बताई गई है।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसप्रीत सिंह, उसके रिश्तेदार बूटा सिंह, मनदीप सिंह और इंजेक्शन लगाने वाली युवती जसप्रीत कौर के खिलाफ यह चार्जशीट दाखिल की है। यह चारों आरोपी अभी चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद हैं। जसप्रीत सिंह मृतका हरमीत कौर का भाई है। इसने हरप्रीत कौर को मारने के लिए साजिश रची थी।

रिपोर्ट के अनुसार, जहर का इंजेक्शन लगाने से हरमीत कौर के लिवर, किडनी और दूसरे अंग बुरी तरह से संक्रमित हो गए थे। इसी कारण उसे सेप्टिक शॉक पड़ा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी।

हरमीत कौर ने 4 नवंबर 2023 को राजपुरा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे 7 फरवरी 2023 को PGI में दाखिल कराया था। 15 नवंबर की रात करीब 11:00 बजे आरोपी युवती जसप्रीत कौर ने उसे वार्ड के अंदर जाकर जहरीला टीका लगा दिया था।  यह युवती नर्स के रूप में वार्ड के अंदर घुसी थी। जब हरमीत की ननद को इसका शक हुआ तो, उसने इंजेक्शन लगाने वाली युवती की फोटो खींच ली थी।  मामले में मृतक हरमीत ने परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से शादी की थी। इससे उसका भाई नाराज था। इस कारण उसने हत्या की साजिश रची थी। जांच में पता चला कि जसप्रीत ने इंजेक्शन में नशे की गोलियां और कीटनाशक मिलाकर यह इंजेक्शन बनाया था।   पीजीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंजेक्शन लगने से पहले हरमीत की पल्स रेट 108, ब्लड प्रेशर 112 और रेस्पिरेट्री रेट 24 थी। लेकिन इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उसकी पल्स रेट 130 पहुंच गई और ब्लड प्रेशर भी बढ़कर 117 हो गया था। जिसे बाद में काबू नहीं किया जा सका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 अगस्त को संगरूर में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए मिड-डे मील वर्कर्स को किया लामबंद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ब्लॉक कोट फतूही की एक विशेष बैठक अड्डा ईसपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अमरवीर कौर और महासचिव कुलवीर कौर की अध्यक्षता में हुई। इस ब्लॉक बैठक में मिड-डे मील...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार : गैंग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को देता था झांसा

पंचकुला :   पंचकुला साइबर थाना पुलिस ने 9 करोड़ 68 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  डीसीपी पंचकुला हिमाद्री कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है – उपायुक्त

आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आॅनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ऊना, 27 मार्च – प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 करोड़ रुपए का नुकसान ठियोग विस क्षेत्र में, नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता : शिक्षा मंत्री*

शिमला, 11 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक...
Translate »
error: Content is protected !!