युवती मोबाइल लेती थी झपट : युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों के मोबाइल झपट लेती थी

by

चंडीगढ़ : पुलिस ने दो युवती युवक झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जो युवक के साथ मिलकर वारदात करती थी। युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों के मोबाइल झपट लेती थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के साथ मोबाइल स्नैचिंग के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान मुक्तसर (पंजाब) के रहने वाले विक्रम लाडी (31) और रमन (24) के रूप में हुई है। आरोपियों ने 28 जनवरी को सेक्टर 37-38 डिवाइडिंग रोड और सेक्टर 40-41 के लाइट प्वाइंट पर मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया था। दोनों मामलों की शिकायत मिलने के बाद एसपी दक्षिण/पश्चिम मृदुल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में थाना 39 प्रभारी इंस्पेक्टर इरम रिजवी के साथ एएसआई किरणपाल, कांस्टेबल संत लाल, कांस्टेबल सुमित, महिला कांस्टेबल मोनू, कांस्टेबल उधम सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।
टीम को सूचना मिली कि एक आरोपी विक्रम सेक्टर-41 के पास सक्रिय है। सूचना के आधार पर टीम ने सेक्टर-41/42 डिवाइडिंग रोड के पास नाका लगा दिया। यहीं पर एक आरोपी विक्रम पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद आरोपी युवती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों मामलों में छीने गए मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। साथ ही स्नैचिंग के दौरान इनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पंजाब नंबर की बाइक भी जब्त की है। पुलिस अब पूछताछ करने में जुटी है कि उन्होंने और कौन-कौन से वारदातों को अंजाम दिया है।
दोनों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज
पुलिस की तरफ से बताया गया कि दोनों झपटमारों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। विक्रम लाडी के खिलाफ पंजाब में अलग-अलग जगहों पर छह मामले दर्ज हैं जिनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कई मामले शामिल हैं। पकड़ी गई आरोपी युवती के खिलाफ भी दो मामले दर्ज है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने...
article-image
पंजाब

टांडा में लगा वोटर जागरूकता कैंप

होशियारपुर : भारतीय चुनाव कमीशन की हिदायतों पर ज़िले में चल रही वोटर जागरूकता मुहिम के अंतर्गत 18 साल वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के लिए हलका उड़मुड़ -041 में...
article-image
पंजाब

गांव बाहोवाल में 7.5 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल कार्य की शुरुआत, NRI भाईचारे व गांववासियों का रहा विशेष योगदान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गांव बाहोवाल में जरनैल मूला सिंह स्पोर्ट्स क्लब, प्रवासी भारतीयों और गांववासियों के संयुक्त प्रयासों से 7.5 लाख रुपए की लागत से खेल ग्राउंड में नए ट्यूबवेल के कार्य की...
article-image
पंजाब

Blackout mock drill in Nawanshahr

*Urges residents to ensure strict compliance of preparatory exercise in larger public and national security interest* *Holds meeting with all stakeholders, apprise about mock drill* Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 7/Daljeet Ajnoha : In...
Translate »
error: Content is protected !!