युवती से गैंगरेप: चलती कार में वारदात को अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार

by

जालंधर : शहर के लम्मा पिंड चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति के साथ सब्जी लेने गई एक महिला को तीन युवकों ने जबरन कार में अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया और महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए।पीड़िता की शिकायत पर थाना 8 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच और विभिन्न सूत्रों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अर्जुन और करण मेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी कब्जे में ले ली है। थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार से मारी टक्कर : तलवार लेकर पीछा किया, अमृतसर में कारोबारी से लूटा सोना

अमृतसर : दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतसर की एक गली में कुछ बदमाशों ने एक सुनाप पर धारदार...
article-image
पंजाब

एस.एफ. के जवान सीमाओं के साथ साथ कुदरत की अनमोल दें जल के भी रक्षक : खन्ना

होशियारपुर 06 जुलाई :  पूर्व सांसद व प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर...
article-image
पंजाब

महिला रात को अपने प्रेमी के साथ बिस्तर में पूरी तरह थी न्यूड : भतीजी के आने की आहट सुनकर चाची का हो गया मूड खराब

सहारनपुर : हम बात कर रहे हैं यूपी के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में स्थित गांव भाभरी की। यहां एक महिला रात को अपने प्रेमी के साथ बिस्तर में संबंध बना रही थी।...
Translate »
error: Content is protected !!