युवती से दुष्कर्म : मोहाली से लिफ्ट लेकर आई थी मंडी- रास्ते में पिलाई थी नशीली दवा, कार में पहले से सवार थी एक और लड़की

by

एएम नाथ । मंडी :  मंडी जिले में पंजाब की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के मुताबिक उसने मोहाली से मंडी आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी, जिसमें पहले से एक और युवती सवार थी और उसे विश्वास दिलाने के लिए उसे बताया गया कि यह लड़की भी मंडी जा रही है। रास्ते में आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तू मिलाकर उसे पिलाई, जिससे वह बेहोशी सी हो गई।

पीड़ित युवती  ने आरोप  लगाया कि मंडी के आसपास एक सुनसान स्थान पर कार रोककर दुष्कर्म किया। होश आने पर किसी तरह से वह बल्ह थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। युवती ने चार युवकों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनके आधार पर बल्ह थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल करवाने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गाड़ियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीस वर्षीय युवक का शव गांव सीहवां में बरामद

गढ़शंकर : गांव सीहवां में माता मनसा देवी मंदिर के पीछे करीव तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुया है। पुलिस ने शव कबजे में लेकर पहचान के लिए अस्पताल में रख लिया है।...
article-image
पंजाब

Tiranga Rally Held in Talwara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 :  On the auspicious occasion of Independence Day, a grand Tiranga Rally was organized in Talwara under the leadership of social activists Gurjeet Singh Mitti Gill and Jagdish Singh Soi. The...
article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा केस में पचास हजार का ईनामी आरोपी चब्बेवाल के पास से गिरफ्तार 

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले में झंडा फहराने व हिंसा करने का आरोप चब्बेवाल- दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों के आह्वान...
Translate »
error: Content is protected !!