युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा : प्रणव किरपाल

by

गढ़शंकर l युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वोट चोरी रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट चैक कर के नाजायज वोटें कटवानी चाहिए तथा जायज वोटरों की वोट वोटर लिस्ट में दर्ज करवानी चाहिए। उन्होनें कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज हुई है।उन्होनें कहा कि भाजपा वोट चोरी के सहारे लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस वोट चोरी के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रखेगी। इस अवसर पर रोहित पोसी, मनजिंदर सिंह, साहिल, आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
article-image
पंजाब

हरवैल सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी परमजीत कौर को विवाह की 32वीं वर्षगाँठ पर बधाई

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सुसायटी गढ़शंकर के प्रधान व समाज सेवी हरवैल सिंह सैनी व उनकी धर्मपत्नी परमजीत कौर को उनके विवाह की 32वीं वर्षगाँठ पर सतलुज व्यास टाइम्स की और से बधाई। Share     
article-image
पंजाब

मां-बेटी की मौत हादसा नहीं…. साजिश निकली; मायके पक्ष ने नियोजित हत्या दिया करार

फाजिल्का  : फाजिल्का रोड पर नहर में स्विफ्ट कार गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां की मौत के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस घटना को शुरुआत...
article-image
पंजाब

शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा ने विपक्ष के आरोप का किया खंडन

नई दिल्ली :  पंजाब के किसानों को शंभू और कनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का मुद्दा आज संसद में गर्मागर्मी का कारण बना रहा. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद में मकर द्वार पर...
Translate »
error: Content is protected !!