युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के कला जत्थे को DC अपूर्व देवगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

by

एएम नाथ। शिमला : मंडी, 10 नवम्बर।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज युवा बचाओ-भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान के तहत मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के कला जत्थे को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कला जत्था 10 से 23 नवम्बर तक मंडी, कुल्लू और हमीरपुर जिलों के 26 स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर जन जागरूकता फैलाएगा। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़ तथा अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर कहा कि नशा मुक्ति केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से संभव है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर भी उपस्थित रहे।
इससे पहले सेरी मंच पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और इसे समाप्त करने का सबसे प्रभावी उपाय जन जागरूकता ही है। उन्होंने युवाओं, अभिभावकों और महिलाओं से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य, उपाध्यक्ष जोगिंदर वालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन, जिलाध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव सुनीता, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरबल शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों की की सदस्य उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में अब सस्ता साबुन और हेयर आयल भी खरीद सकेंगे

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला प्रोजेक्ट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला राजेश राय ने बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला जिला चम्बा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाडी केन्द्रों में 3 आगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 6 आगनबाड़ी सहायिकाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला : कंगना से पूछा है कि आपदा के समय कहां थीं

एएम नाथ।   मंडी  : हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कंगना से पूछा है कि आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!