युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी, सांस्कृतिक एकता के संवाहक हैं युवा : DC हेमराज बैरवा

by
पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन
एएम नाथ। शिमला :  धर्मशाला, 6 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा आरएचएफडब्ल्यूटीसी, छेब कांगड़ा में आयोजित पांच दिवसीय अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य से आए 35 युवा प्रतिभागियों सहित हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समापन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस प्रकार के आदान प्रदान कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और राष्ट्रीय एकता को सृदृढ़ करने का सशक्त माध्यम हैं। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अनुभवों, सीख और सकारात्मक ऊर्जा को अपने-अपने क्षेत्रों में साझा करें तथा समाज में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं तथा देश की सांस्कृतिक एकता के संवाहक भी हैं।May be an image of one or more people and people smiling
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनसे कार्यक्रम संबंधी फीडबैक भी लिया गया।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उप-निदेशक ने बताया कि इस अंतर-राज्य युवा आदानदृप्रदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सृदुढ़ करना तथा माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप सशक्त युवा नेतृत्व तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक सृदुढ़ता, नशा मुक्त भारत अभियान एवं टोबैको फ्री हिमाचल, विजन 2047, कौशल विकास एवं प्रेरणा, तथा डीप ब्रीदिंग एवं मेडिटेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए गए। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति का आपसी आदानद प्रदान भी हुआ।May be an image of one or more people, people studying, table, crowd and text
कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण के लिए धर्मशाला ले जाया गया, जहां उन्होंने एचपीसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, वार मेमोरियल, कुनालपत्थरी माता मंदिर एवं चाय बागान, मैक्लोडगंज तथा सेंट जाॅन चर्च का भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त युवाओं ने कांगड़ा माता एवं जयंती माता मंदिर में दर्शन किए तथा हिल वेंचर, नरवाणा में साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति विवाद पर कांग्रेस की सफाई में ही छिपा है पूरा सच, जनता को गुमराह करने का प्रयास बंद करे सरकार : संदीपनी भारद्वाज

“चोर की दाढ़ी में तिनका” — सवाल उठते ही कांग्रेस क्यों बौखला रही है? शिमला : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा की संपत्ति को लेकर सामने आए सवालों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों से भरी नाव पलटी : खरबूजा खाने की चाह में चली गई 5 लोगों की जान, 1 अभी भी लापता

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के मथुरा के बाद हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। पिछले 16 घंटे से एसडीआरएफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों में किया विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने निरीक्षण

अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज वीरवार को उपमंडल अंब की भैरा, हम्बोली, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला पंचायतों...
Translate »
error: Content is protected !!