युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाती हैं खेलें : नरेश ठाकुर

by
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने किया बॉक्सरों का उत्साहवर्द्धन
एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाने के लिए खेलों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ये खेलें हमारी युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचा सकती हैं।
सोमवार को यहां गांधी चौक में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दोपहर बाद के मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नरेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खेलकूद प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में विशेष रूप से 12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके अलावा प्रदेश में खेलों के लिए आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़े निर्णय लिए हैं। इसका उदाहरण नादौन में लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम है। इस इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग सहित कुल 17 खेलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रदेश एवं जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए नरेश ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभाशाली बॉक्सरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिला है। इससे अन्य युवा भी बॉक्सिंग और अन्य खेलों की ओर आकर्षित हांेगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र शेट्टी, जिला महासचिव अनिल मनकोटिया, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चंदन राणा, बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 और 12 जून को आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा तीसा और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है...
Translate »
error: Content is protected !!