युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका : शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी

by
रोहित भदसाली। ऊना, 9 सितंबर. डीआरडीए ऊना की परियोजना अधिकारी शैफाली शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकास खंडों में पात्र युवाओं (पुरुष) के साक्षात्कार आयोजित करने जा रही है। उन्होंने इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक सहयोग के लिए लिखा है।
वहीं, कंपनी के अधिकारी जय किशन ने अवगत कराया कि सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों को भरने के लिए ऊना जिले में 11 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर अंब, 12 को विकास खंड कार्यालय परिसर गगरेट और 13 सितंबर को विकास खंड कार्यालय परिसर ऊना में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे से आरंभ होंगे।
ये है पात्रता
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक तथा आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 17500 से 19500 वेतनमान दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उसके उपरांत हिमाचल और चंडीगढ़ में विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा कार्य के लिए तैनाती दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित बीडीओ कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए कंपनी के भर्ती अधिकारी पीयूष शर्मा के मोबाइल नंबर 7876950042 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी मजदूरों व बिना पहचान पत्र वालों को कोविड वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू

उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों को दिए लाभार्थियों की सूचियां तैयार करने के निर्देश ऊना – जिन व्यक्तियों के पास कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोई वैध पहचान पत्र नहीं है, उन्हें भी टीका लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने लड़कों की अंडर-14 क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की : शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही प्रदेश सरकार-डॉ. शांडिल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में चारदीवारी और मंच निर्माण के लिए 05 लाख रुपए की पहली किश्त देने की घोषणा एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उत्सव में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित होंगी कई गतिविधियां : रंगोली, मेहंदी, लैमन रेस, जूट बैग रेस और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी

2 मार्च को चौगान में सैकड़ों महिलाएं एक साथ करेंगी झमाकड़ा लोकनृत्य एएम नाथ।  हमीरपुर 24 फरवरी। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में ग्रामीण महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!