युवाओं को विदेश में नौकरी का विशेष मौका : पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाए … 27 को होंगे इंटरव्यू

by

एएम नाथ : बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का अवसर है। विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से किए गए विशेष प्रविधान के तहत मेसर्स जालंधर कौशल विकास निगम के माध्यम से इंटरव्यू होंगे।

27 अक्टूबर को सुबह नौ बजे जिला ऊना की तहसील हरोली के गांव पालकवाह के कौशल विकास केंद्र में साक्षात्कार होंगे।

पासपोर्ट और भारी वाहन का लाइसेंस होना अनिवार्य :     जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये साक्षात्कार दुबई के जेबी अलीपोर्ट में आइटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों के लिए लिए जाएंगे। आवेदक के पास पासपोर्ट और भारी मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वह कम से कम दसवीं पास हो और उसे अंग्रेजी का ज्ञान हो। आयु 24 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए।

52 हजार रुपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं : चयनित उम्मीदवारों को 2250 दिरहम (लगभग 52000 रुपये) मासिक वेतन के अलावा 900, 300 और 1050 दिरहम के आवास, भोजन और ओवर टाइम भत्ता इत्यादि भत्ते दिए जाएंगे। चयन होने पर उम्मीदवारों को विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार 30 हजार रुपये का शुल्क एवं जीएसटी का भुगतान करना होगा।

सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 30 को :  एसआइएस सिक्योरिटी इंडिया रीजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर की ओर से सुरक्षा कर्मियों के 80 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 30 अक्टूबर को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं में तथा 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से उप-रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

सुरक्षा कर्मी को मिलेगा 22 हजार 500 रुपये वेतन

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं व जमा दो पास तथा उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी तथा न्यूनतम वजन 54 किलोग्राम होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 17 हजार पांच सौ रुपये से 22 हजार 500 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता के घर पर ED की रेड : 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर जोनल ऑफिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में एम्बेसडर्ज मीट ; विदेशी निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए मुख्यमंत्री ने आमंत्रित किया- प्रदेश में निवेश के अवसरों का किया जा रहा विस्तारः मुख्यमंत्री

प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए मिशन मोड पर कार्य रोहित भदसाली। कुल्लू :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कुल्लू के मौहल में आयोजित एम्बेसडर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!