युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

by

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष, सतपाल सिंह सत्ती ने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आपके आस-पड़ोस में क्या-क्या गतिविधियां होती है, सरकार क्या-क्या कार्यक्रम चला रही है तथा क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा करना। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से एनवाईके युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत बना रहा है। देश सर्वप्रथम है तथा राष्ट्र का विकास हम सब का विकास है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए हजारों नायक शहीद हुए हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं का राष्ट्रहित में कार्य करने का आहवान करते हुए कहा कि युवा इस देश की रीड की हड्डी है। युवाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है, ताकि मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके। सत्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लगभग 623 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के बीच मोदी सरकार ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सकुशल वापिस अपने घर पहुंचाया है और विश्व में भारत की साख को नई ऊंचाई प्रदान की।
इस अवसर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नेहरू युवा मंडल डूहल भंगवाला, एनवाईके मंडल बुधान, जन चेतना युवक मंडल समलाड़ा, अम्बेडकर युवा क्लब धुसाड़ा, नेहरू युवा कल्ब टटेहड़ा, नेहरू युवा क्लब चुरूडु, चिंतूपर्णी विकास समिति अंब, नव न्योति यूथ वेल्फेयर सोसाईटी संतोषगढ़ व एनवाईके अजोली को खेलों की किटें देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एनवाईके उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह, डिग्री कॉलेज ऊना प्रधानाचार्य डॉ त्रिलोक चंद, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, आरटीओ राजेश कौशल, एनसीसी कर्नल वानखड़े, चिंतपूर्णी विकास समिति से अश्वनी धीमान, उद्योग विभाग से केएल वर्मा सहित युवा मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

ऊना, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*भारी वर्षा के बीच शहरवासियों की त्वरित सहायता के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं नगर निगम ऊना की टीमें*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 अगस्त :  नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच नगर निगम की टीमें शहरवासियों को त्वरित सहायता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक : विक्रमादित्य सिंह

खेल मंत्री ने नूरपुर में ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ को दिखायी हरी झंडी नूरपुर, 29 नवंबर। ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार और प्रशासन की ज़िम्मेदारी नहीं है अपितु पूरे समाज को इसके विरुद्ध खड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में भीषण अग्निकांड में बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!