यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ।  शिमला : यूएमबी मिसेज इंडिया की प्रथम रनर-अप अक्षिता शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और प्रतियोगिता के बारे में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने अक्षिता को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मूल रूप से शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली अक्षिता शर्मा वर्तमान में चंडीगढ़ में बैंकर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने शिमला के तारा हॉल स्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात पंजाब विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
भेंट के दौरान अक्षिता के साथ उनके पति प्रद्युत सुंटा, उनका बेटा अबीर और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन योजना प्राप्ति हेतु लगाए जा रहे संगरूर मोर्चे के लिए किया  लामबंद

गढ़शंकर, 10 सितंबर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पीपीपीएफ) की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने के लिए 1 अक्तूबर से...
article-image
पंजाब

सरकारी सेहत बीमा योजना को आम आदमी पार्टी ने चुनावी लाभ के लिए किया हाईजैक : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : आम आदमी पार्टी द्वारा बहुप्रचारित 1000000 रुपए तक पंजाब के प्रत्येक नागरिक को हर प्रकार का मुफ्त इलाज देने वाली सेहत स्वास्थ्य योजना ,आम आदमी पार्टी द्वारा हाईजैक करके इसका आगामी...
article-image
पंजाब

तीन प्रमुख विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया धन्यवाद

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को प्रांतीय विधानसभा द्वारा पारित तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी देने के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जारी एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन : प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध सिंह

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की...
Translate »
error: Content is protected !!