यूके में रह रहे भारतीयों ने भेंट किए पांच काॅन्सेंट्रैटर

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को यूनाईटिड किंगडम में रह रहे अमृतपाल, अमनदीप व मधु द्विवेदी ने राजन शर्मा के माध्यम से आज 5 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रैटर भेंट किए। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि कोविड महामारी के इस दौर में समाज का प्रत्येक वर्ग आगे आकर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारतवासी विश्व के किसी भी कोने में क्यों न बैठें हों, संकट आने पर इन्सानियत और भारतीय संस्कृति का परिचय देने में पीछे नहीं रहते। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमारा देश बहुत जल्द इस दौर से बाहर निकलेगा और फिर से जन-जीवन सामान्य हो जाएगा।
इस अवसर पर डॉ हेमराज शर्मा, सुभाष वशिष्ठ, शिवनाथ, अनिल, राजन,गौरव, अनिल मिंटू, दीपक, रमन उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्मारक विवाद में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री : अटल जी का संस्कार होना होता तो- यहां पर राजनीति हो रही

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके स्मारक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।  कांग्रेस की मांग ही जहां अंतिम संस्कार हो वहीं पर स्मारक बने। गृह मंत्रालय ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीधे किसान के हाथ में लाभ देना राज्य सरकार की प्राथमिकता…..अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्थापित होगा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिटः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने कहा, गांव के लोगों के लिए जल्द आएगी एक और योजना एएम नाथ। अर्की  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-रिक्शा बनाकर बने ऊना के विपन धीमान उद्यमी : पंडोगा में स्थापित किया प्लांट

सीएम स्र्टाटअप योजना के तहत आईआईटी मंडी में एक वर्ष तक प्रोजेक्ट पर किया शोध कार्य ऊना, 25 जूनः कभी बचपन से भारतीय सेना ज्वाईन कर देश सेवा का सपना पाले ऊना के 38...
Translate »
error: Content is protected !!