यूको आरसेटी ने किया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सफल आयोजन : 28 जनवरी से शुरू होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के इच्छुक कर सकते हैं आवेदन

by
30 लोगों ने प्रशिक्षण में लिया भाग, बैंकिंग व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी
 एएम नाथ।  बिलासपुर, 27 जनवरी: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर के माध्यम से जिला की हरलोग पंचायत के पालटी गांव में मशरूम उत्पादन का 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्वयं सहायता समूह व बी.पी.एल़ परिवार से 30 लोग शामिल हुए। इस प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान दिये। उन्होने सभी प्रशिक्षाणार्थियों से स्वरोजगार के तौर पर मशरुम उत्पादन से जुड़ कर अपनी आजीविका कमाने का भी आह्वान किया।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है तथा जिला के बेरोजगार ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए कई गतिविधियों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है जिसका बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिनमें ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग बनाना, खिलौना बनाना, कंप्यूटर बेसिक, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं। उन्होंने बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे-अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बीमा योजना आदि बारे भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंड-अप इंडिया और बहुत सी अन्य ऋण सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।
यूको आरसेटी में 28 जनवरी से ड्राइविंग की ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है, इच्छुक प्रशिक्षणार्थी अपना आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए यूको आरसेटी बिलासपुर के फेसबुक पेज पर मैसेज करके या स्कैनर को स्कैन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय आकर या 8988818600 नंबर पर कॉल करके भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज गोकुल ग्राम थाना खास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोकुल ग्राम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा : प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू , मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल दौड़ में शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह पेंच फंस गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, अब मुकेश अग्निहोत्री का नाम पर जोरदार चर्चा चल रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!