यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मिले अनुराग, छात्रों ने मदद के लिए मोदी सरकार का जताया आभार

by

ऊना 9 मार्चः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले तथा खेल मंत्री मंगलवार देर शाम ऊना पहुंचे और यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने करीब 30 मिनट तक छात्रों से युद्धग्रस्त यूक्रेन के हालात तथा उनको भारत सरकार के माध्यम से वापसी के लिए मिली मदद के बारे में फीडबैक ली।
युद्धग्रस्त यूक्रेन से सुरक्षित वापस निकालने के लिए विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की सहायता से ही वह सकुशल वतन वापिस लौट पाए हैं और उनकी वापसी का पूरा खर्च केंद्र सरकार ने वहन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी उन्हें हर संभव मदद दी, जिसकी वजह से वह वापस आ पाए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा आरंभ किया, जिसके तहत हजारों छात्रों को भारत वापस लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को इस ऑपरेशन की सफलता के लिए भेजा और अब कुछ ही छात्र वहां पर फंसे हैं, जिनकी वापसी चंद दिनों के भीतर हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी मां गंगा के आशीर्वाद से मोदी सरकार सूडान तथा अफगानिस्तान जैसे देशों से भी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाई है। यह दुनिया में भारत व तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ने का प्रतीक है। समस्त विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों के मिली फीडबैक को वह प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक : आर. मियूल शर्मा पक्षकार व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से हो सकते हैं शामिल

एएम नाथ। धर्मशाला, 6 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर. मियूल शर्मा ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौटे : 100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले

अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है। वहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

ऊना: 13 जुलाई: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!