यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह का फूलमालाएं पहना कर स्वागत

by

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला को बिभिन्न जनप्रतिनिधियों ने फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और गढ़शंकर हलके का अध्यक्ष बनने पर वधाई दी। इस दौरान नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त एरी, मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमेन मोहन सिंह थियाड़ा, पंचायत समिति सदस्य राणी, ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूशन शौरी, पवन भम्मियां ने कहा कि मनदीप सिंह मोयला यूथ काग्रेस को मजबूत करेगें और आने वाले चुनावों में काग्रेस की गढ़शंकर से जीत दर्ज करवाने में अहम भूमिका अदा करेगें। इस दौरान मनदीप सिंह मोयला ने कहा कि काग्रेस के साथ युवाओं को जोडऩे केलिए दिन रात काम करेगें और अगामी संसदीय चुनावों के लिए काग्रेस की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए काम करेगें। जिसके बाद पवन भम्मियां, काला कालेवाल लल्लियां, नंबरदार बलवीर सिंह मेगा, पूर्व सरपंच जगतार सिंह साधोवाल,पार्षद दीपक दीपा, बिल्ला कालेवाल, पार्षद प्रवीण कुमार, अशोक हाजीपुर, नंबरदार परमजीत पम्मा गढ़शंकर, डा. जसवीर सिंह राणा आदि मौजूद थे।
फोटो: यूथ काग्रेस के नवनिवार्चित अध्यक्ष मनदीप सिंह का मूंह मीठा करवाते हुए जनप्रतिनिधि।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लड़की ने पिस्तौल लहराकर बनाई रील : बठिंडा में इंफ्लूएंसर लड़की को ढूंढ रही पुलिस, लोगों ने की एक्शन की मांग

 बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा में एक लड़की का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की एक पंजाबी गाने पर पिस्तौल लहराते हुए रील बना रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर...
article-image
पंजाब

ओपन एयर जिम : स्मॉल फ्लैट्स, मलोया में स्थापित ओपन एयर जिम का सांसद तिवारी ने किया उदघाटन

चंडीगढ़, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से स्मॉल फ्लैट्स, मलोया स्थित पार्क में स्थापित किए गए ओपन एयर जिम का...
article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
Translate »
error: Content is protected !!