रंगदारी – चंडीगढ़ पीयू का छात्र और निजी कंपनी का कर्मी लुधियाना में ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचा …दोनों ग्रिफ्तार

by

लुधियाना :  ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचे पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ के छात्र तथा निजी फर्म के एक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ट्रैवल एजेंट से जबरन वसूली की रकम लेने मोहाली से लुधियाना आए थे।

एजेंट ने अपने साथियों की मदद से उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भाग निकले। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित अभिषेक और प्रद्युम्न कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन मोहाली में रहते हैं। पुलिस ने उनके दोस्त हरविंद के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

गिल चौक के पास एक ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले न्यू जनता नगर निवासी 48 वर्षीय सूरज मोहम्मद की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सूरज मोहम्मद ने बताया कि वह हवाई टिकट और नोट बदलने का कारोबार करता है। 22 सितंबर को उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से वाट्सएप काॅल आया और काॅल करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। काॅल करने वाले ने उनकी सुरक्षा के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। सूरज ने यह बात अपने भाई अमरीक खान को बताई, जिन्होंने उस व्यक्ति को काॅल किया जिसने अपना नाम हरविंद ऑस्ट्रेलिया बताया और फिर से जान से मारने की धमकी दी।

मोहम्मद ने बताया कि वे डर गए और दिए गए बैंक खाते में 3.45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस बारे में किसी को नहीं बताया, लेकिन शुक्रवार को आरोपित ने फिर से काॅल करके पांच लाख रुपये मांगे। इस बार हमने उसे बताया कि वे ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर सकते और वह पैसे लेने के लिए किसी को भेजे। आरोपित ने दो लोगों को ऑफिस के बाहर एक आई20 कार एचआर-11-आर-9699 में भेजा। उन दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जो रंगदारी वसूलने आए थे।

डिवीजन नंबर 6 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया, पूछताछ में पता चला कि 22 वर्षीय अभिषेक एक निजी फर्म में काम करता है, जबकि प्रद्युम्न ने बताया कि वह पीयू चंडीगढ़ में पढ़ता है, जिसकी पुलिस पुष्टि कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के अनुसार उनके दोस्त हरविंद, जो आस्ट्रेलिया में बताया जा रहा है, ने उन्हें पैसे लाने के लिए भेजा था। इस काम के लिए दोनों को 14-14 हजार रुपये मिलने थे। सूरज मोहम्मद को कैसे और क्यों निशाना बनाया, यह जानने के लिए आरोपितों से पूछताछ जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। इस संबध में जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले युवक की आत्महत्या : दो दिन बाद होनी थी शादी

कपूरथला:  कपूरथला में एक  29 वर्षीय युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और...
article-image
पंजाब , समाचार

कोकोवाल के जंगलों से पंचायत की जमीन से लकड़ी चोरी : कोकोवाल गुज्जरां के सरपंच ने लकड़ी चोरों द्वारा काटी गई लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया, वन विभाग के अधिकारी मामले से अनजान।

गढ़शंकर, 28 जुलाई : एक तरफ सरकार सरकारी जमीनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लकड़ी माफिया गढ़शंकर के बीत इलाके के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
Translate »
error: Content is protected !!