रक्कड़ कॉलोनी में सत्ती ने 15 परिवारों को दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ कॉलोनी में 15 परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की गई है। इस सहायता के लिए सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को बीमारी के उपचार अथवा शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है। हम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आभारी हैं, जिन्होंने जिला ऊना की दिल खोल कर मदद की है। वर्तमान प्रदेश सरकार गरीब के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद की अध्यक्षा अंजू बाला, रायपुर सहोड़ा के प्रधान हरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार

जिला हमीरपुर की पांचवीं महिला उपायुक्त हैं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी एएम नाथ। हमीरपुर : जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2016 बैच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने पर ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में टकराव, 10 चोटिल

मंडी। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर गुरुवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में करीब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैक्टर अधिकारियों, पीठासीन और मतदान अधिकारियों को दिए निर्देश…मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही : एसडीएम संजीत सिंह

बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में करवाया गया द्वितीय पूर्वाभ्यास एएम नाथ। हमीरपुर 22 मई। एसडीएम हमीरपुर एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने आगामी पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया के दौरान सैक्टर अधिकारी, पीठासीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के चलते बंजार व मनाली में 24 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

एएम नाथ। कुल्लू : जिले में लगातार हो रही वर्षा और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए बंजार और मनाली उप-मंडलों में 24 जनवरी को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!