रक्कड़ स्कूल के होनहार सीपीएस किशोरी लाल ने नवाजे : देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है -सीपीएस किशोरी लाल

by
रक्कड़ (बैजनाथ) :  मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुए। सीपीएस ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षा और शिक्षक अहम भूमिका होती हैं।
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि व्यायाम एवं खेल इत्यादि में नियमित रूप से भाग लेते हुए नशे से दूर रहें। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
किशोरी लाल ने कहा कि पपरोला से रक्कड़ सड़क के सुधारीकरण का कार्य को आने वाले समय में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के नए भवन की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष समाधान के लिए रखा जाएगा।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हज़ार रुपए व प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 5100 रूपए देने की घोषणा की।
उन्होंने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पृथी करोटी, राजेंद्र राणा, प्रधान मनजीत, शशि कुमारी व मीनाक्षी, एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा, मस्त राम, प्रताप चंद, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोरी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार : चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामद

पुनीत महाजन  : चंडीगढ़, 4 जून I  चंडीगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर चोरी (हाउस लर्किंग एवं थेफ्ट) के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
हिमाचल प्रदेश

लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर में भरे जाएंगे टेनी वर्कमैन और टेनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद

ऊना, 1 मार्च – मैसर्ज़ लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर द्वारा टेनी वर्कमैन और टेªनी वर्कमैन (तकनीकी) के 40 पद अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता...
Translate »
error: Content is protected !!