रक्तदान कर और पोदारोपण कर आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन मनाया

by

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन बीडीसी नवांशहर में रक्तदान कर मनाया । इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार, सोसायटी पंजाब के सलाहकार दर्शन दर्दी, जिला नवांशहर के चेयरमैन मनमोहन सिंह गुलाटी, रक्तदान प्रेरक भूपिंदर राणा जी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने सरकारी एलेमेंटरी स्कूल चक्क रौतां में नीम और सुहंजना के पौधे भी लगाए और स्कूल के विद्यार्थियों को मिठाइयां भी बांटी। इस मौके पर सतीश कुमार सोनी ने बताया कि वह हर बार अपने पिछले दस वर्षो से जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं । मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य अपने जीवन का अधिकतम समय समाज सेवा में देना और पर्यावरण को बचाना है। जहां भी रक्तदान शिविर होता है। मैं रक्तदान करता हूं। उन्हीनों ने युवाओं से अपील की कि वह अपना जन्मदिन रक्तदान और पौधे लगाकर मनाए । इस अवसर पर उपस्थित सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार ने सोसाइटी के संस्थापक सतीश सोनी द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की सराहना की। कि हम इन मानवता के कल्याण के इस कार्यों में हम उनके साथ हैं और पूरी तनदेही से उनका साथ देंगे। इस अवसर पर सोनू कुमारी हेड टीचर सरकारी एलीमेंट्री स्कूल चक्क रौतां , रजनी कुमारी, राजीव राजू, भूपिंदर राणा, डॉ. अजय बग्गा, मलकीत सिंह प्रियंका कुमारी, मिस तन्नवी आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद में आयोजित कैंप में 73 युनिट रक्तदान

गढ़शंकर, 12 अगस्त: चिराग सोनी की स्मृति में गढ़शंकर दाना मंडी में आयोजित तीसरे स्वैच्छिक रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर में 73 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और चिकित्सा शिविर में 87 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

सीएम मान से सुखबीर सिंह बादल ने अजनाला में लोगों की जान बचाने के लिए की सेना बुलाने की अपील

अजनाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान से रामदास के बाढ़ से प्रभावित हुए 60 गावों के लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

Aman Chawla Joins as Superintendent

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 11 : Aman Chawla has officially taken charge as the new Superintendent of JCDAV College, Dasuya. His appointment has been warmly welcomed by the college fraternity, with heartfelt congratulations pouring in from...
article-image
पंजाब

प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक समागम संपन

गढ़शंकर, 1 अप्रैल : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल डघाम में स्कूल प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में वार्षिक समागम आयोजित किया गया। इस समागम में सरपंच बलवीर सिंह जस्सी डघाम...
Translate »
error: Content is protected !!