रक्तदान महादान: न्यू सेक्रेटेरिएट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी ने किया सम्मान

by

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 30 जून :  न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग विभाग की चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी तथा चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने किया। इस अवसर पर नोडल ऑफिसर पूनम मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और यह एक ऐसी सेवा है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनती है। युवाओं ने अपने उत्साह और सहभागिता से चंडीगढ़ ट्राईसिटी की सामाजिक सेवा एवं रक्तदान की परंपरा को और मजबूत किया।

शिविर में देवेंद्र, बलबीर सिंह, लखविंदर सिंह, राजाराम, हरजिंदर सिंह, अतर सिंह, सतविंदर सिंह, सचिन सैनी, अरुण शर्मा सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में द एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव एन.के. झींगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी एवं को-कन्वीनर पुनीत महाजन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि पुनीत महाजन एक सक्रिय समाजसेवी और सोशल वर्कर हैं, जिन्हें इससे पूर्व भी कई सरकारी विभागों, संस्थाओं और समितियों द्वारा उनके समाजसेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

शिविर की व्यवस्थाओं में चंडीगढ़ विश्वास फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा। रक्तदाताओं एवं उपस्थित लोगों के लिए लंच और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की गई। इसके अलावा सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), चंडीगढ़ की डॉक्टरों की टीम ने पूरे शिविर के दौरान महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया और रक्त संग्रहण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
लगभग 50 के करीब यूनिट रक्तदान किया गया
यह रक्तदान शिविर सामाजिक एकता, मानवता और जनसेवा की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं की कोट पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता की मौेके पर सुनीं लगभग 50 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

600 से अधिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी : यूनियन उठा रही भर्ती और पदोन्नति की मांग

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर जहां एक ओर सराहना हो रही है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के दंगल में बरसेंगे लाखों के इनाम : पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने किया शुभांरभ*

एएम नाथ। मंडी, 3 मार्च। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक मण्डी साक्षी वर्मा ने कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 5 मार्च तक चलने वाले कुश्ती में...
Translate »
error: Content is protected !!