रक्तदान शिविर का शुभारंभ … सतपाल सत्ती ने कुठार खुर्द में किया

by

ऊना, 14 जून : ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में गुरु रविदास युवा क्लब के सौजन्य से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया। शिविर में स्थानीय लोगों के अलावा अन्य स्थानों से आए लोगों ने बढ़-चढ़ भाग लिया और शिविर में 52 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। इस मौके पर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और फल भी वितरित किए।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। दान किया गया रक्त मुसीबत में किसी भी व्यक्ति के लिए नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है, जबकि व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा युवाओं से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत सुधरती है। ब्लड डोनेट करने से हार्ट अटैक कि संभावनाएं बहुत हद तक कम हो जाती हैं क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता। इससे खून पतला होता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है। इतना ही नहीं ब्लड डोनेट करने से वजन भी कम होता है। यदि आपका वजन अधिक है या बढ़ रहा है, तो ब्लड डोनेट जरूर करने जाएं। साल में दो बार जरूर रक्तदान करें। रक्तदान से शरीर में एनर्जी आती है। रक्तदान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं।
एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सुनी जनसमस्याएं
सतपाल सिंह सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत कुठार खुर्द में जन समस्याएं भी सुनीं। इनमें से अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटाया गया तो शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को त्वरित निपटान हेतु निर्देश जारी किए गए।
इस मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या और रविदास मंदिर के पिछली ओर डंगे के निर्माण की मांग की गई। इस पर सत्ती ने अधिकारियों के साथ मौका स्थल पर जाकर जायजा लिया और उन्हें डंगे का निर्माण करने के लिए कार्यवाही करने को कहा।
इस मौके पर कुठार खुर्द की प्रधान रचना देवी, उपप्रधान चमन लाल, समाज सेवा मोहन सिंह, एसडीओ अरविंद चौधरी, स्वामी रामकिशन, क्लब के प्रधान राकेश कुमार, सचिव संदेश, उपप्रधान जनक राज, कोषाध्यक्ष यशपाल, पंकज कुमार, पंकज, साहिल, राजन, चंदन, सर्वजोत, नाथ राणा, गुरदयाल, सतीश, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े मंदिरों के चढ़ावे को सामाजिक कार्यों पर खर्च करने का मामला हाईकोर्ट ले जाएगी हिमाचल सरकार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले—कानूनी पहलुओं की जांच के बाद दायर की जाएगी याचिका एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के बड़े मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की राशि को सामाजिक कार्यों पर खर्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 31 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण को अनुमोदन प्रदान

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा, मार्च 23 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनक्लेम्ड जमा राशि पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडी, 29 नवम्बर।  भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरम्भ किए गए देशव्यापी अभियान आपका पैसा, आपका अधिकार के अंतर्गत कोटली में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अनक्लेम्ड...
Translate »
error: Content is protected !!