रजोल में टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता विधायक पठानिया ने नवाजे : विधायक ने मेधावी छात्रों को टेबलेट भी किए वितरित

by
शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हो रहे प्रयास: पठानिया
शाहपुर, 13 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल में आज शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने श्री निवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट वितरित किए तथा टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सम्पर्क साईंस टीवी प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की अनूठी शुरुआत की है । केवल पठानिया ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी । उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस करें । उन्होंने बताया कि रजोल में 6.50 लाख व्यय करके 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250केवीए तथा 45 मील में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करके 100 केवीए का किया गया है जिससे यहां की विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ लोहड़ी भी मनाई ।उन्होंने आज शाहपुर विधानसभा के 140 विद्यार्थियों को जिनमें दसवीं के 65 तथा जमा दो के 75 बच्चों को टैबलेट वितरित किये । टेलेन्ट हंट प्रतियोगिता जोकि शाहपुर विधानसभा के विभिन्न स्कूलों में आयोजित करवाई गई थी और इसमें 100 बच्चों ने अपना अपना हुनर दिखाया था । इसमें विज्ञान संकाय में रावमापा शाहपुर का साहिल प्रथम, कॉमर्स में रावमापा चड़ी का वंशसुबा प्रथम तथा कला संकाय में रावमापा रैत की अंकिता प्रथम रही को विधायक केवल पठानिया ने स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने स्थानीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया । स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा धीमान ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा तथा स्कूल की विभिन्न मांगों को विधायक के सम्मुख रखा । इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान सपना देवी,वार्ड सदस्य रूमा ठाकुर,सन्दला देवी तथा राकेश शर्मा ने विधायक केवल पठानिया को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया । स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुशील शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पेंशन सैल के अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा ,सेवा निवृत्त विस् सचिव गोवर्द्धन सिंह, प्रधान सिहवाँ अजय बबली, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ रवि शर्मा , प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, अजय स्मयाल, शमशेर भारती, नरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, अजय शर्मा, वच्चन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा,पवन कुमार,रिशु स्मयाल, निशा , वीरेन्द्र सिंह, मुख्याध्यापक राकेश कटोच, संजय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, डॉ यशपाल शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी विनय ,सेवा निवृत्त सीडीपीओ रणजीत,विभिन्न स्थानीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य,बच्चों के अभिवावक, स्कूल स्टाफ ,बच्चे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक बीघा जमीन व पंचवटी योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारा : वीरेंद्र कंवर

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी, चलोला, मनसोह व लोअर चलोला में सम्पर्क से समर्थन यात्रा निकाली। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार – कृषि विश्वविद्यालय के बजाय दूसरी जगह बने टूरिस्ट विलेज : जयराम ठाकुर

हमारी सरकार में भी प्रस्ताव आए हमने दो टूक शब्दों में मना किया ,  कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!