रयात बाहरा स्कूल विंग के छात्रों ने बाहरवीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, 100 प्रतिशत नतीजा

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 2024-25 की बाहरवीं कक्षा की परीक्षा में रयात बाहरा 10+2 स्कूल विंग द्वारा 100% परिणाम प्राप्त करना स्कूल की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों को भी गर्व की अनुभूति कराई है।”

इस वर्ष के मेधावी छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जॉयदीप सैनी ने 92.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, तरुण पाल ने 89.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्ष ने 88% अंक प्राप्त कर तीसरा रैंक हासिल की। कनन ठाकुर ने 85.2%, किरणप्रीत कौर ने 84%, शिवानी ने 82.8%, वर्निका सैनी ने 82.4% और हरप्रीत कौर ने 81% अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया। इन विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर सपना साकार हो सकता है।

इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और घर-परिवार के सहयोग का परिणाम है।

स्कूल प्रिंसिपल प्रेमलता ने भी सभी छात्रों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नतीजा स्कूल परिवार के सामूहिक प्रयास और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की फिर चर्चा तेज….कांग्रेस के लिए संगठन और चुनावी संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हालिया बैठक के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर...
article-image
पंजाब

मनप्रीत बादल और जगमीत सिंह बराड़ के गिद्दड़बाहा से उपचुनाव के लिए नाम चर्चा में

बठिंडा, 19 अक्तूबर : पंजाब में पंचायत चुनावों के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी नेता...
article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 9 अक्तूबर को फिल्लौर में महारैली – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला हुशियारपुर की विशेष बैठक कमालपुर गांव में, बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बसपा पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!