रविवार को 6 गाँवों और 20 राधा स्वामी सतसंग घरों में लगेंगे विशेष वैक्सीन कैंप सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण शुरू

by
डिप्टी कमिश्नर द्वारा योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज यहाँ अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि 45 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को जल्द से जल्द यह टीका लगवाना चाहिए।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चल रही टीकाकरण मुहिम सम्बन्धी डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जि़ले में 100 के करीब स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाने के अलावा अलग-अलग वॉर्डों और गाँवों में विशेष टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि अब तक जि़ले में लगभग 1.34 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है और इस मुहिम को और तेज़ करने के लिए जि़ला प्रशासन द्वारा विभिन्न जत्थेबंदियों के साथ संपर्क करके योग्य लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगवाने का न्योता दिया जा रहा है, जिससे लोगों के घरों के नज़दीक ही उनका टीकाकरण हो सके। उन्होंने बताया कि शनिवार को जि़ले के अंदर 4600 के करीब लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।
रविवार को जि़ले में अलग-अलग गाँवों और राधा स्वामी सतसंग घरों में लगाए जा रहे विशेष टीकाकरण कैंपों सम्बन्धी डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन क्षेत्रों के योग्य लाभार्थी प्रात:काल 10 बजे से कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं, क्योंकि जि़ला प्रशासन द्वारा इस सम्बन्धी सम्बन्धित टीमों को ज़रूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं।
जि़क्रयोग्य है कि रविवार को सी.एच.सी. बुढाबड़, गाँव मंझपुर, लतीफपुर, बर्याणा, कोटली ख़ास और भंगाला में विशेष कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड वैक्सीन लगाएंगी।
इसी तरह ब्लॉक हारटा बड्डला के राधा स्वामी सतसंग घर नारा, बसी कलाँ/हन्दोवाल, ढक्कोवाल, बजरावर, खनौरा, बजवाड़ा, नंगल शहीदों के अलावा ब्लॉक चक्कोवाल के राधा स्वामी सतसंग घर नन्दाचौर, ढड्डे फतेह सिंह, सहाएपुर, बागपुर और शामचौरासी में वैक्सीन लगाई जाएगी। ब्लॉक भूंगा के राधा स्वामी सतसंग घर गोराया, हरियाणा, जनौड़ी और तक्खनी में टीमों द्वारा कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इसी तरह राधा स्वामी सतसंग घर बुढ्ढाबड़, तलवंडी, हम्बड़ां और नंगल जमाल में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

Public Awareness Being Raised About

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : CJM-cum-Secretary of District Legal Services Authority, Neeraj Goyal, informed that under the leadership of District & Sessions Judge-cum-Chairman of District Legal Services Authority, Rajinder Aggarwal, the second National...
article-image
पंजाब

प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज : प्रेमी द्वारा शादी करवाने से आहत प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर निगला जहर, मौत

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ; पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव रैली में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी द्वारा किसी अन्य लड़की से शादी किए जाने से आहत होकर अपने ही प्रेमी के घर...
article-image
पंजाब

किसान नेताओं की दिल्ली के लिए बड़ा जत्था भेजने के लिए मीटिंग

गढ़शंकर: दिल्ली मोर्चो पर चल रहे किसान संघर्ष में बड़ा जत्था भेजने के लिए गढ़शंकर में आज परमजीत सिंह बबर की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें किसान नेताओं ने विचार चर्चा कर अगली मीटिंग...
article-image
पंजाब

मजदूर हर परिस्थिति में अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे : मजदूर दिवस का संदेश

गढ़शंकर, 1 मई : गढ़शंकर के सार्वजनिक संगठनों द्वारा वन नर्सरी में मक्खन सिंह वाहिदपुरी, मास्टर राज कुमार, राम जी दास चौहान और शाम सुंदर कपूर के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया। वन...
Translate »
error: Content is protected !!