राघव चड्डा ने धुस्सी बांध की मजबूती के लिए दिए 2.75 करोड़ रुपये

by

दीनानगर।  आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने विवेकाधीन कोष से गुरदासपुर जिले के धुस्सी बांध को मजबूत करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गुरदासपुर के उपायुक्त को भेजे गए स्वीकृति पत्र में सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि बाढ़ से घरों, कृषि भूमि और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है और रावी दरिया पर धुस्सी बांध को मजबूत करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न आए।

चड्ढा ने कहा कि पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सांसद के रूप में, वह संकट की इस घड़ी में लोगों के जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। पे 29 अगस्त को दीनानगर क्षेत्र में रावी दरिया में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए दीनानगर आए थे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की और उनका हालचाल जाना।

राघव चड्ढा ने यह भी घोषणा की थी कि वह इस क्षेत्र में बाढ़ को रोकने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाएंगे। जिसके ठीक तीन दिन बाद, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरदासपुर जिले में रावी दरिया के धुस्सी तटबंध को मजबूत करने के लिए अपने विवेकाधीन कोष से 2.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। आप नेता शमशेर सिंह ने चड्ढा के इस कदम की सराहना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कादियान में आप की संगठनात्मक मजबूती पर जोर, गुरइकबाल सिंह महल को दी बधाई

मिशन-2027 को लेकर कादियान में आप नेताओं की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा जोबन रंधावा और गुरइकबाल सिंह महल से मिले कश्मीर सिंह वाहला, पार्टी गतिविधियों की समीक्षा एएम नाथ। कादियान (गुरदासपुर) :  आम...
article-image
पंजाब

बिट्टू की एंट्री से बदली पंजाब की चुनावी बिसात : भाजपा नया समीकरण गढ़ने में कामयाब

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री पद से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा पंजाब की राजनीति में भाजपा के सबसे बड़े चुनावी दांव के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बिट्टू...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!