राघव चड्ढा की होगी गिरफ्तारी : अरविंद केजरीवाल के दावे पर सियासत गर्म

by

दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह मोदी सरकार पर उनकी पार्टी के राज्यसभा मैंबर राघव चड्ढा विरुद्ध मुकद्दमा चलाए जाने का अंदेशा व्यक्त किया है। राघव चड्ढा को गुजरात चुनावों के लिए ‘आप’ पार्टी का संयुक्त इंचार्ज नियुक्त किए जाने के कुछ दिन बाद अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा इल्जाम लगा है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा कि उन्होंने सुुना है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा तथा केंद्र उनके खिलाफ केस बना रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस अंदेशे के बाद सियासत फिर एक बार गर्मा गई है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट ने कहा कि जब से चड्ढा ने गुजरात में चुनाव आचार संहिता के लिए पार्टी का संयुक्त इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद चुनावी क्रम के तहत गुजरात का दौरा करना शुरु किया है, तभी से वह सुन रहे हैं कि राज्यसभा मैंबर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि केजरीवाल ने कहा कि वह नहीं जानते की कि चड्ढा को किस केस के तहत गिरफ्तार किया जाएगा, पर यह हकीकत है कि उनके खिलाफ केस बनाया जा रहा है।
केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद ‘आप’ गुजरात ने अपने पहले ट्वीट को हाइलाइट करते हुए कहा कि भाजपा गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर डर गई है तथा इसके लिए वह राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। गौरतलब है कि ‘आप’ ने भी अपने वर्करों को गिरफ्तारी के लिए तैयार रहने की अपील की थी।
अरविंद केजरीवाल के इस दावे के बाद : विभिन्न पार्टियों ने राघव चड्ढा के खिलाफ बयान दिए हैं वहीं राघव चड्ढा ने ही इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह भगत सिंह के अनुयायी हैं न तो वह उनकी जेलों से डरते हैं और न ही फांसी के फंदे से..।
इस मामले पर सियासत भी गर्माती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने भी इस मामले पर तंज कसते हुए कहा कि राघव चड्ढा को अपने काम करके जेल जाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पंजाब में ‘आप’ की सफल मुहिम की अगुवाई करने वाले राघव चड्ढा को गुजरात चुनावों के लिए पार्टी का संयुक्त इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पंजाब से राज्यसभा मैंबर चड्ढा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाहकार कमेटी के चेयरमैन भी हैं। फिलहाल ‘आप’ तथा अरविंद केजरीवाल आने वाली गुजरात चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आप ने 2017 में गुजरात में 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था पर 2021 में सूरत के नगर निगम चुनावों में पार्टी ने 27 वार्डों पर जीत प्राप्त की थी। गौरतलब है कि राघव चड्ढा की अगुवाई में आप ने मार्च में पंजाब विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला एवं सेशन जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों के साथ की बैठक : सीजेएम ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

होशियारपुर, 22 अगस्त : जिला एवं सेशन जज-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल ने 9 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर आज ज्यूडिशियल जज सेहबान के साथ बैठक की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों को प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति को बेहतर तरीके से समझना चाहिए थाः मुख्यमंत्री सुक्खू

राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त करना सरकार का नहीं, बल्कि राज्य की जनता के अधिकारों का मुद्दा हैः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : वित्त विभाग द्वारा आज यहां राज्य की वित्तीय स्थिति तथा राजस्व...
article-image
पंजाब

कार सवारों ने की युवक की हत्या : युवक पर धारदार हथियारों से किया था हमला

 होशियारपुर  :  गढ़दीवाला बस स्टॉप के निकट कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में घायल 24 वर्षीय एक दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि...
article-image
पंजाब

सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत आरटीओ ने की सख्त कार्रवाई : 5 बसों के चालान, 1 बस को कियव गया इंपाउंड

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिले में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत गठित कमेटी के दिशा-निर्देशों पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) संजीव शर्मा एवं सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी की ओर से 3 से 4 स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!