राघव चड्ढा समेत आप के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल : नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

by

नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के भीतर मची अंदरूनी खींचतान अब एक बड़े राजनीतिक भूचाल में तब्दील हो गई है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उनके साथ संदीप सिंह और अशोक मित्तल भी बीजेपी के पाले में चले गए हैं। पार्टी के भीतर कथित तौर पर अपना कद घटाए जाने की अटकलों के बीच राघव चड्ढा का यह कदम आम आदमी पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा संकट माना जा रहा है।

संवैधानिक प्रावधानों का किया जिक्र :  बीजेपी में शामिल होने से ठीक पहले राघव चड्ढा ने सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक बेहद अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने की आधिकारिक घोषणा करते हुए एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया। चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते, उन्होंने भारत के संविधान के प्रावधानों का पूरा इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में विलय करने का कड़ा फैसला लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में ली सदस्यता :  पत्रकार वार्ता में  अपनी मंशा पूरी तरह साफ करने के बाद राघव चड्ढा ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय का रुख किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके कार्यालय में खास मुलाकात की और उनके नेतृत्व में आधिकारिक तौर पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राघव चड्ढा के इस ऐलान ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक की राजनीति में हलचल मचा दी है कि दो-तिहाई राज्यसभा सांसद उनके साथ बीजेपी में जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पुलिस जवान समेत दो लोग गिरफ्तार : विजिलेंस बिलासपुर में रह चुका है पुलिस जवान

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बागी बिनौला में ट्रक नंबर एचपी 24 सी -4303 से 6.64 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस जवान समेत...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘व्यवस्था परिवर्तन के 45 महीने, 45 ऐतिहासिक फैसले’—सीएम सुक्खू ने किया पत्रक का विमोचन

एएम नाथ।  मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के 45 महीने के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों और महत्वपूर्ण फैसलों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया की...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक खुलवाने के लिए 37 दिन से बसियाला व रसूलपुर के लोग बैठे है धरने पर

इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा फिर संगत जो फैसला करेगी वह किया जाएगा: सरपंच हरदेव सिंह अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: गांव बसियाला व रसूलपुर के 37 दिन से रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग को...
Translate »
error: Content is protected !!