राजक़ीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डियूर में लगाया जागरूकता शिविर : SHO अनिल वालिया द्वारा सड़क सुरक्षा, नशे की बुराई, घरेलू हिंसा सहित पोक्सो अधिनियम पर की गई विस्तार से चर्चा

by
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी
एएम नाथ। चम्बा  : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय उच्च पाठशाला डियूर (सलूणी ब्लॉक) में एन. एस. एस. शिविर के दौरान बच्चों, अध्यापकों ब अन्य स्टाफ के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ब अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कपिल शर्मा व केस वर्कर चैन लाल ने कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियो को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया! कार्यक्रम मे प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई ब सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ सहित फेक फेसबुक ब्लैकमेलिंग कॉल हेतु भी सतर्क रहने हेतु कहा गया। इसके साथ ही अनुशासन, नैतिक शिक्षा व जीवन में लक्ष्य निर्धारण से जुडी कुछ बहुमूल्य जानकारियां भी बच्चों से साँझा की गईं। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ki सार्थकता के संबंध में भी चर्चा की गई।
थाना प्रभारी किहार अनिल वालिया द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत तीव्र गति तीव्र क्षति, हेलमेट के महत्व, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, नशे की बुराई, घरेलू हिंसा सहित पोक्सो अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस की महिला आरक्षियों द्वारा भी स्कूल की लड़कियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। जागरुकता कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों सहित *प्रधानाचार्य वीरेन्द्र पाल, किहार थाना प्रभारी एस. आई. अनिल वालिया, ए. एस. आई. नवीन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी, स्कूल के अध्यापकों, व नान टीचिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज गोकुल ग्राम थाना खास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोकुल ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे 200 सीनियर सेेंकेडरी स्कूल: बाली

समलोटी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत नगरोटा 26 दिसंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय : जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अधक्ष्यता में हुई कैबिनेट की मीटिंग के फैसले

एएम नाथ।शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, उपायुक्त ने विकास और नशा मुक्ति पर दिया जोर

चंबा में 18 जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण, जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान सरकारी धन के सदुपयोग और जनसेवा की दिलाई सीख, जिला परिषद सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी एएम नाथ। चंबा, 6...
Translate »
error: Content is protected !!